तीन साल पहले​​​​​ की थी लव मैरिज फिर हुई तीसरे की एंट्री और भैया को… ननदों ने खोला भाभी का खौफनाक राज

तीन साल पहले​​​​​ की थी लव मैरिज फिर हुई तीसरे की एंट्री और भैया को… ननदों ने खोला भाभी का खौफनाक राज
wife-killed-husband

मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह संग मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी. ये मामला सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा, लेकिन अब प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी द्वारा पति की हत्या के बहुत सारे मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद कोतवाली इलाके से सामने आया है.

देवबंद कोतवाली इलाके में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. मृतक की बहनों की शिकयत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोप है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर दे दिया. आरोपी महिला और मृतक की तीन साल पहले शादी हुई थी. मृतक की पहचान विशाल सिंघल ऊर्फ विशू के रूप में हुई है. आरोपी पत्नी का नाम कशिश है.

तीन साल पहले की थी नव मैरिज

दरअसल, तीन साल पहले देहरादून के रहने वाले विशाल सिंघल ने देवबंद की निवासी कशिश के साथ लव मैरिज की थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। विशाल ने तीन जुलाई को जहरीले प्रदार्थ के सेवन से मुज्जप्फरनगर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके बाद सात जुलाई को मृतक की दो बहनें परिवार वालों के साथ देवबंद कोतवली पहुंची. फिर अपनी भाभी पर आरोप लगाया कि उसने और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी.

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

बहनों ने बताया कि भाई विशाल ने दो जुलाई को भाभी को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया था. इसके बाद भाई के साथ मारपीट कर उसको जहर देकर मार दिया गया. पुलिस ने बहनों की शिकायत के आधार पर आरोपी भाभी कशिश और उसके प्रेमी मनीष ऊर्फ गोला के खिलाफ माममा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *