दर्दनाक वारदात: जरा सी बात पर भिखारी ने महिला के साथ की ये हरकत, जानकर रह जाएंगे दंग….

दर्दनाक वारदात: जरा सी बात पर भिखारी ने महिला के साथ की ये हरकत, जानकर रह जाएंगे दंग….

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा से इंसानियत को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। एक भिखारी ने महिला की नाक ही काट दी। पीड़िता महिला गोवर्धन की परिक्रमा कर रही थी। इसी दौरान भिखारी महिला से भीख मांग रहा था,तो महिला ने उसे देने से मना कर दिया। भिखारी ने उसे धक्का दे दिया, जिससे महिला झाड़ियों में गिर गई। इसके बाद भिखारी ने महिला का गला दबाने का प्रयास किया और अपने दांतों से उसकी नाक को काट दी और भाग गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम की है। पीड़िता महिला का नाम मोनिका रैना है। वह मुंबई की रहने है। पिछले 6 महीने से गोवर्धन में रहकर लगातार परिक्रमा कर रही हैं। वह राधाकुंड के पास रह रही हैं। सोमवार शाम 5 बजे के करीब वह परिक्रमा कर रही थीं। इसी दौरान कच्चे परिक्रमा मार्ग पर एक भिखारी उनके पास आया और भीख मांगने लगा।

लौंग लेकर भिखारी हो गया फरार

मोनिका ने जब उसे भीख देने से मना कर दिया तो वह उनके पीछे पड़ गया। काफी दूर तक पीछा करता रहा। इसके बाद धक्का देकर झाड़ियों में गिरा दिया। इसके बाद महिला को भिखारी ने अपने दांतों से उसकी नाक को काट दिया। वह किसी तरह उससे छूटकर भागीं और शोर मचाया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद भिखारी लौंग लेकर भाग निकला।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि, आशका है कि, आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त होगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *