दिल्ली में 26 सितंबर तक बारिश नहीं… यूपीबिहार लेकर ओडिशा तक झमाझम बरसेंगे बादल, जानें हिमाचलउत्तराखंड का हाल​

दिल्ली में 26 सितंबर तक बारिश नहीं… यूपीबिहार लेकर ओडिशा तक झमाझम बरसेंगे बादल, जानें हिमाचलउत्तराखंड का हाल​

Aaj Ka Mausam: मॉनसून का अंतिम दौर चल रहा है. इसकी वापसी से पहले एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है. मौसम विभाग ने आज यानी 21 सितंबर को 21 सितंबर को यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिशआंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की वॉर्निंग मौसम विभाग ने जारी की है.

दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां आज आसमान साफ रहने वाला है. प्रदेश में आज अधिकतम 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दिल्ली में 26 सितंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है.

यूपीबिहार में बारिश, झारखंड में अलर्ट

आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़ और सोनभद्र में गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में हवा की रफ्तार 5060 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. साथ ही झमाझम बारिश हो सकती है. झारखंड के जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में होगी भारी बरसात

राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर और मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर व दमोह में कुछ जगहों पर आज छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. छत्तीसगढ़ के रायपुर व बिलासपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहां पर जोरदार बारिश हो सकती है. साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. मध्य महाराष्ट्र में भी आज से 23 सितंबर के दौरान भारी बारिश का अनुमान है. गुजरात क्षेत्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्रकच्छ में भी अगले कुछ दिनों में बारिश और गरजचमक देखने को मिल सकती है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दार्जिलिंग में तूफानी हवाओं के साथ भारी मूसलाधार बारिश हो सकती है. ओडिशा के पुरी, भुवनेश्वर, बालासोर में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज और 2224 सितंबर के दौरान गरजचमक और बिजली चमक सकती है और व्यापक से व्यापक बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में आज से 26 सितंबर के दौरान भारी बारिशआंधी की चेतावनी जारी की गई है. दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी मॉनसून सक्रिय है.

पहाड़ी इलाकों में बिगड़ा है मौसम

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल में हल्की बारिश हो सकती है. हिमाचल के ऊपरी इलाकों में आज कहींकहीं हल्की बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. जम्मू कश्मीर के रामबन, राजौरी, रियासी और कठुआ में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *