दिल्ली से लेकर पटना तक… छठ घाटों में दिखा आस्था का सैलाब, डूबते सूरज को दिया जा रहा अर्घ्य, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं​

दिल्ली से लेकर पटना तक… छठ घाटों में दिखा आस्था का सैलाब, डूबते सूरज को दिया जा रहा अर्घ्य, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं​

देशभर में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर राजधानी पटना तक के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही घाट पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2026 का आज तीसरा दिन है. आज शाम के समय डूबते सूर्य को पहला अर्ध्य दिया. व्रती महिलाओं ने खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा हुआ है.

अब सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा. इस बीच दिल्ली के आईटीओ के छठ घाट पर लाखों की संख्या में व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ पूजा पाठ का सामान सर पर रखकर पूजा करने आ रही है. सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं.

पटना में गंगा नदी पर हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु

इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

छठी मैया के जयकारों से गूंजा घाट

छठ पर्व के अंतिम दिन कल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत संपन्न होगा और व्रती महिलाएं पारण कर व्रत का समापन करेंगी.

कोलकात में पूजा करते श्रद्धालु

पूरे घाट पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और छठी मैया के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है.

पीएम मोदी ने छठ पर्व पर देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छठ के पावन पर्व पर देशवासियों को बधाई दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर प्रधानमंत्री ने छठ पर्व के ‘संध्या अर्घ्य’ के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रकृति की उपासना को समर्पित यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार करेगा, और समाज में एकता व सद्भाव के बंधन को और मजबूत करेगा. भगवान सूर्य का आशीर्वाद सभी के जीवन को आलोकित करे. जय छठी मैया!

छठ सनातन चेतना के दिव्य प्रकाश का प्रतीक

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ के लक्ष्मण मेला छठ घाट पर सूर्य को अर्घ्य दिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “छठ भारत की सनातन चेतना के दिव्य प्रकाश का प्रतीक है. छठ हमें कठोर अनुशासन का पाठ सिखाता है. तीन दिनों तक निर्जला व्रत रखना एक गहन आध्यात्मिक साधना है. धार्मिक अनुष्ठानों को सूर्योदय के साथ जोड़ना, जीवन में कठोर अनुशासन का प्रमाण है. हम सब केवल डूबते हुए सूर्य को नहीं बल्कि उगते हुए सूर्य की भी उपासना करते है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *