दिल्लीUP में बारिश, हिमाचलउत्तराखंड में बर्फबारी…. छठ पर आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम? जानें 15 राज्यों का हाल​

दिल्लीUP में बारिश, हिमाचलउत्तराखंड में बर्फबारी…. छठ पर आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम? जानें 15 राज्यों का हाल​

Aaj Ka Mausam: नवंबर के दूसरे सप्ताह में देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ. उत्तर भारत में सुबह के समय ठंड और हल्के कोहरे की चादर नजर आने लगी है. रात के समय भी मौसम में ठंडक होने लगी है, क्योंकि सुबह और रात के समय तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. वहीं दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है. पहाड़ी इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज के मौसम का पुर्वानुमान जारी किया है.

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली में आज आसमान में आमतौर पर बादलों का डेरा रह सकता है. हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. अधिकतम 26 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. वहीं दिल्ली में कल से 20 नवंबर तक मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है.

यूपी में घना कोहरा और बारिश, बिहार में छठ पर साफ रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कुछ इलाकों में अब तक का सबसे घना कोहरा देखने को मिल रहा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर आज और कल हल्की बारिश या गरजचमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. 16 और 17 नवंबर को प्रदेश के दोनों संभागों में कहीं कहीं घना कोहरा छा सकता है. बिहार में आज छठ पूजा पर सभी 38 जिलों का मौसम शुष्क रहने वाला है. वहीं, सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा छा सकता है.

आज झारखंड के भी अधिकतम जिलों में मौसम शुष्क रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. ओडिशा में 18 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. राजस्थान में आज बीकानेर के साथ जयपुर संभाग के 10 जिलों में बादल छाने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. एमपी में पारा लगातार गिर रहा है और ठंड बढ़ रही है.

दक्षिण भारत में बिगड़ा रहेगा मौसम

दक्षिण भारत में केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 15 से 20 नवंबर के बीच अलगअलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 19 और 20 नवंबर को बारिश का अनुमान है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 17 और 18 नवंबर के साथ 20 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में 18 से 20 नवंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी

उत्तराखंड के 5 जिलों में आज बारिश की संभावना है. इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी आज बारिश व बर्फबारी की संभावना है. शिमला, कांगड़ा, कुल्लू बारिश हो सकती है. इसके अलावा जनजातीय जिलों में बर्फ गिर सकती है और निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *