​​दिहाड़ी लगाने आता था मिस्त्री फिर कर ली​​​​​​ लव मैरिज, ससुराल पहुंची तो पता चली असलियत, अब थाने के काट रही चक्कर​​​​

dihai lagane aata tha mistri

उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक राजमिस्त्री ने अपना नाम और पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया, लव मैरिज की और बाद में सच्चाई सामने आने पर उसके साथ मारपीट व प्रताड़ना शुरू कर दी।

पीड़िता के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले उसके गांव में शौचालय निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां काम करने आए एक राजमिस्त्री ने खुद को सुल्तान सिंह बताया और धीरे-धीरे उससे नजदीकियां बढ़ाईं। भरोसा जीतने के बाद उसने प्रेम विवाह का प्रस्ताव रखा, जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया।

शादी के बाद युवती जब अपने शौहर के साथ उसके घर पहुंची, तो वहां उसे चौंकाने वाला सच पता चला। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि पति का असली नाम फुरकान अली है और उसने अपनी पहचान व धर्म छिपाकर शादी की थी। सच्चाई सामने आने के बाद से ही युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना शुरू हो गई।

युवती का आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, उत्पीड़न, एससी-एसटी एक्ट और धर्म परिवर्तन प्रतिषेध कानून समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उसे सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *