दुनिया में मची ‘मेड इन इंडिया’ खिलौने की धूम, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट

दुनिया में मची ‘मेड इन इंडिया’ खिलौने की धूम, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट

कुछ साल पहले तक हमारे बाज़ारों में सिर्फ विदेशी और चाइनीज़ खिलौनों की भरमार होती थी. प्लास्टिक ऐसा कि दो दिन में टूट जाए और बच्चों के लिए भी बिल्कुल सुरक्षित नहीं. लेकिन अब कहानी एकदम बदल गई है. पिछले सात सालों में भारत ने खिलौनों के मामले में ऐसा कमाल किया है कि अब हम दुनिया से खिलौने खरीदने वाले नहीं, बल्कि उन्हें अपने खिलौने बेचने वाले देश बन गए हैं.

दुनिया में मची ‘मेड इन इंडिया’ खिलौने की धूम, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट

सरकार ने लोकसभा में जो नए आंकड़े बताए हैं, वो सच में हैरान करने वाले हैं. 201819 की तुलना में 202526 के दौरान भारत से दूसरे देशों में खिलौने भेजने में 89.1% की बहुत बड़ी छलांग आई है. वहीं, विदेशों से खिलौने मंगाने में करीब 37.5% की कमी आई है. आज हालात ये हैं कि अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे अमीर और बड़े देश भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौने खरीद रहे हैं.

नकली खिलौनों का खेल खत्म

201819 के आसपास जो विदेशी खिलौने आते थे, उनमें से बहुत सारे एकदम रद्दी होते थे. 2019 में हुई एक चेकिंग में पता चला था कि बाज़ार में बिकने वाले सिर्फ 33% खिलौने ही अच्छी क्वालिटी के थे. इसके बाद सरकार ने सख्ती दिखाई और नियम कड़े कर दिए. इसका सीधा असर ये हुआ कि आज देश में मिलने वाले 95% खिलौने एकदम टॉप क्वालिटी के हैं. अब आप बिना डरे अपने बच्चों के लिए सुरक्षित खिलौने खरीद सकते हैं.

दिल्ली के मेले में दिखा देसी खिलौनों का जादू

अभी जुलाई 2026 में दिल्ली के भारत मंडपम में खिलौनों का एक बहुत बड़ा मेला लगा था. इसमें भारत की 400 से ज्यादा कंपनियों ने अपने खिलौनों की नुमाइश की. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सबसे अच्छी बात ये रही कि 40 से ज्यादा देशों के लोग यहाँ हमारे खिलौने देखने और थोक में खरीदने आए थे. इससे देश के कारोबारियों को दुनियाभर के बाज़ारों तक पहुंचने का एक शानदार रास्ता मिल गया है.

कैसे मुमकिन हुआ ये सब?

ये कामयाबी रातोंरात नहीं मिली है. सरकार ने विदेशी खिलौनों पर टैक्स इतना ज्यादा बढ़ा दिया कि उनका भारत आना अपने आप कम हो गया. इसके साथ ही, देश में खिलौने बनाने वाली नई और पुरानी कंपनियों को खूब आर्थिक मदद दी गई. बच्चों की नई शिक्षा नीति में भी अब देसी खिलौनों के जरिए पढ़ाने पर ज़ोर दिया जा रहा है. सरकार के इन सभी कदमों ने मिलकर भारत को खिलौनों की दुनिया का नया बॉस बना दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *