देर रात अमेरिका ने ईरान पर फिर बजाये बम, 90 ठिकाने किए तबाहपूरी दुनिया में खलबली

देर रात अमेरिका ने ईरान पर फिर बजाये बम, 90 ठिकाने किए तबाहपूरी दुनिया में खलबली

वॉशिंगटन। अमेरिका ने बुधवार रात ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि उसने ईरान के करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइलड्रोन स्टोरेज साइट, निगरानी ठिकाने, नौसैनिक ठिकाने और सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।

देर रात अमेरिका ने ईरान पर फिर बजाये बम, 90 ठिकाने किए तबाहपूरी दुनिया में खलबली

उधर, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने बताया कि खुजेस्तान प्रांत के अहवाज शहर के बाहरी इलाके में हुए हमले में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक राहत और बचाव अभियान जारी है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा कि उन्हें हर समय खतरा रहता है। उन्होंने कहा किया, “मैं ईरान की हिटलिस्ट में सबसे ऊपर हूं।” ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान समझौता चाहता है, लेकिन उसे इस बात पर भरोसा नहीं कि तेहरान समझौते का पालन करेगा।

अमेरिका का कहना है कि ताजा हमलों का मकसद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की ईरान की क्षमता को कमजोर करना है। वहीं ईरान ने इन हमलों की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

अमेरिका ने ईरान के 80 ठिकानों पर हमले किए: अमेरिकी सेना ने मंगलवार देर रात ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिका ने बताया कि यह ईरान के होर्मुज में जहाजों पर हमले के जवाब में किया गया है।
ट्रम्प बोले ईरान से सीजफायर खत्म: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने NATO समिट के दौरान कहा कि ईरान के साथ हुआ सीजफायर समझौता अब खत्म हो चुका है और अब वह ईरान से कोई डील नहीं करना चाहते।
ईरान बोला बेहरीन और कुवैत में 85 ठिकानों को निशाना बनाया: ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि उसने बहरीन और कुवैत में 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया। इसमें अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय और अली अलसलेम एयर बेस भी शामिल बताए गए।
ईरान बोला अमेरिका से आगे की बातचीत नहीं होगी: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि धमकियों के माहौल में अमेरिका से कोई बातचीत या समझौता नहीं होगा, पहले अमेरिका को पुराने समझौतों का सम्मान करना होगा।
हमलों के बाद होर्मुज से भारतीय झंडे वाला जहाज वापस लौटा: CNN के मुताबिक, होर्मुज में बढ़ते तनाव के बाद कुवैत का 20 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर जा रहा भारतीय झंडे वाला टैंकर ‘लीला वादिनार’ बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के तट से वापस लौट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *