देशभर में बिगड़ने वाला है मौसम; इन राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश का खतरा

देशभर में बिगड़ने वाला है मौसम; इन राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश का खतरा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों के लिए ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तर, पूर्व, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, आंधी और बिजली चमकने की भी आशंका है। वहीं, राजस्थान में आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने के कारण अधिकांश इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रह सकता है।

देशभर में बिगड़ने वाला है मौसम; इन राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश का खतरा

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलगअलग क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में स्थानीय प्रशासन और लोगों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है।

आंधी, बिजली और तेज हवाओं की भी चेतावनी
IMD ने पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, जम्मूकश्मीर, लद्दाख, गिलगितबाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और अंडमाननिकोबार द्वीप समूह में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ आंधीतूफान आने की संभावना जताई है। इसके अलावा गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है।

उत्तर भारत में सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में मानसून सक्रिय बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भी सोमवार को भारी बारिश का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *