भारत में मोटरसाइकिलों की बिक्री जुलाई 2026 में काफी मजबूत रही. महीने के दौरान देश की टॉप10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री 8,70,829 यूनिट रही. जुलाई 2025 में इन 10 बाइक्स की कुल 7,22,103 यूनिट बिकी थीं. यानी एक साल में बिक्री 1,48,726 यूनिट बढ़ी और करीब 20.60% की ग्रोथ दर्ज की गई.

FADA के आंकड़ों के मुताबिक, हर महीने की तरह जुलाई में भी Hero Splendor देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही. इसकी 3,35,346 यूनिट बिकीं. जुलाई 2025 में 2,46,715 यूनिट की बिक्री हुई थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यानी इस बार बिक्री 88,631 यूनिट बढ़ी और सालाना आधार पर 35.92% की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई. Honda Shine 1,91,950 यूनिट के साथ दूसरे नंबर पर रही. पिछले साल इसी महीने में इसकी 1,59,658 यूनिट बिकी थीं. इस तरह Shine की बिक्री 32,292 यूनिट बढ़ी और 20.23% की ग्रोथ हुई.
Bajaj Pulsar फैमिली 66,156 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही. हालांकि, पिछले साल के 79,817 यूनिट के मुकाबले इसकी बिक्री 17.12% कम हुई है. Bajaj अपने Pulsar लाइनअप को अपडेट कर रही है, इसलिए आने वाले महीनों में इसकी बिक्री में सुधार देखने को मिल सकता है. TVS Apache ने जुलाई में शानदार प्रदर्शन किया. इसकी बिक्री 37,566 यूनिट से बढ़कर 59,404 यूनिट हो गई. यानी इसमें 58.13% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और यह चौथे नंबर पर रही.
HF Deluxe की बिक्री घटी
Hero HF Deluxe 55,978 यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रही. हालांकि, इसकी बिक्री पिछले साल की 71,477 यूनिट से 21.68% घट गई. टॉप10 में यह सबसे बड़ी प्रतिशत गिरावट में से एक रही. Royal Enfield Classic 350 की बिक्री 39,197 यूनिट रही. पिछले साल इसकी 26,516 यूनिट बिकी थीं. यानी Classic 350 की बिक्री 47.82% बढ़ी. इसके बाद Honda CB Unicorn ने 35,007 यूनिट और TVS Raider ने 34,125 यूनिट की बिक्री दर्ज की. Raider की बिक्री में 39.22% की अच्छी ग्रोथ हुई.
Bullet 350 ने दिखाया सबसे ज्यादा दम
Bajaj Platina की बिक्री 29,424 से घटकर 27,421 यूनिट रह गई. वहीं Royal Enfield Bullet 350 टॉप10 में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बाइक रही. इसकी बिक्री 15,847 यूनिट से बढ़कर 26,245 यूनिट हो गई. यानी इसमें 65.61% की शानदार ग्रोथ हुई. इस तरह Royal Enfield की Classic 350 और Bullet 350 दोनों ने जुलाई में मजबूत प्रदर्शन किया.
कुल मोटरसाइकिल बिक्री भी बढ़ी
जुलाई 2026 में भारत में घरेलू मोटरसाइकिल बिक्री 10,74,796 यूनिट रही, जो पिछले साल के 8,90,107 यूनिट से 20.75% ज्यादा है. एक्सपोर्ट भी 29.82% बढ़कर 4,80,013 यूनिट हो गया. घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट को मिलाकर जुलाई में कुल मोटरसाइकिल बिक्री 15,54,809 यूनिट रही. पिछले साल के मुकाबले इसमें 23.41% की बढ़ोतरी हुई.