दो बच्चों को बेसहारा छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, घर से नकदी और कीमती सामान लेकर गई, पति के सामने खड़ी हुई नई मुसीबत

दो बच्चों को बेसहारा छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, घर से नकदी और कीमती सामान लेकर गई, पति के सामने खड़ी हुई नई मुसीबत
Featured Image

Extramarital Affair: बिहार के मांझी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, मांझी के बलिया मोड़ पर बुधवार शाम को एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को ऑटो-रिक्शा में छोड़ दिया और वहां से बेखौफ अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब पिता ने अपने दोनों बच्चों को मांझी पुलिस स्टेशन परिसर में सुरक्षित देखा, तो वो बुरी तरह टूट गया और रोने लगा. आपकी जानकरी के लिए बता दें कि वो उन्हें गले लगाते हुए रो पड़े. चलिए जान लेते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

छह साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में बलिया जिले के पांडेयपुर निवासी अमित सिंह ने अपनी पूरी कहानी बताई. बता दें वो अनिल सिंह का बेटा है. अमित का कहना है कि, उसकी शादी छह साल पहले सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में हुई थी. शादी के बाद परिवार सामान्य रूप से चल रहा था. लेकिन, अब उसकी पत्नी के घर छोड़कर जाने की बात सामने आई है.

Salman-Aishwarya की करवाचौथ वाली फोटो देख भड़क गए नेटिजन्स, भंसाली को सुनाई खरी-खोटी; बोले- ‘नरक में सड़ें’

थाने में मिले बच्चे

वहीं अमित ने इस बात का आरोप लगाया कि उसकी पत्नी लगभग 22 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हुई है. बता दें कि बुधवार शाम वो मांझी के बलिया मोड़ पहुंची. इस दौरान वो दोनों बच्चों को ऑटो-रिक्शा में छोड़कर अपने कथित प्रेमी के साथ भाग गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बच्चों के अकेले छोड़े जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और उन्हें अपनी सुरक्षा में ले लिया. जब बच्चे थाने में सुरक्षित मिले तो पिता ने राहत की सांस ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला के भागने और गहने चोरी होने के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

दर्द ऐसा कि गाते-गाते 150 बार रो पड़े Nusrat Fateh Ali Khan, 90s के इस विदाई के गाने को सुन फट जाता है हर बाप का कलेजा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *