धनबाद के इस इलाके में 450 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, क्या है नगर निगम का मेगाप्लान?​

धनबाद के इस इलाके में 450 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, क्या है नगर निगम का मेगाप्लान?​

Dhanbad News: धनबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में हीरापुर हटिया के पुनर्विकास को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. हीरापुर हटिया क्षेत्र में फैली नगर निगम की लगभग 450 अस्थाई दुकानों को तोड़कर उनकी जगह नए सिरे से 1,000 आधुनिक और स्थाई दुकानें बनाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई है. बुधवार को मेयर संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में इस योजना का खाका पेश किया गया, जिसके बाद हीरापुर क्षेत्र के वेंडरों और व्यापारियों के लिए नई दुकानें बनने का रास्ता साफ हो गया है.

लगभग दो एकड़ जमीन में फैली हीरापुर हटिया की दुकानों को तीन अलगअलग चरणों में चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि व्यापारियों का कारोबार न्यूनतम रूप से प्रभावित हो. नगर निगम बोर्ड ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी ‘जूडको’ को देने का निर्णय लिया है.

शेड की जगह बनेंगी आधुनिक दुकानें, वेंडरों को मिलेगी स्थाई जगह

हीरापुर हटिया के पिछले हिस्से में नगर निगम की काफी जमीन खाली पड़ी हुई है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। DPR बनने के बाद उस खाली जमीन पर भी नई और व्यवस्थित दुकानें बनाई जाएंगी. वर्तमान में हीरापुर हटिया में कई दुकानें टीन के शेड और अस्थाई निर्माण के अंदर चल रही हैं. इन जर्जर शेडों को हटाकर बहुमंजिला या सुनियोजित तरीके से 1,000 पक्की दुकानें निर्मित की जाएंगी.

मेयर संजीव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का समर्थन किया. निगम प्रशासन का मानना है कि इस योजना से हीरापुर जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और वेंडरों को भी स्थाई रोजगार का बेहतर माहौल मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *