धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रयागराज में छात्रों का जश्न, नारेबाजी के दौरान वाहन में तोड़फोड़

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रयागराज में छात्रों का जश्न, नारेबाजी के दौरान वाहन में तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रयागराज में छात्रों का जश्न, नारेबाजी के दौरान वाहन में तोड़फोड़

प्रयागराज। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। इस दौरान छात्रों ने जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। हालांकि, जश्न और हंगामे के बीच एक वाहन में तोड़फोड़ कर उसे पलटने की घटना भी सामने आई है।

सुभाष चौराहे पर जुटे छात्र, जुलूस निकाल की नारेबाजी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की सूचना फैली, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी छात्र सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर एकत्र हो गए। इसके बाद छात्रों ने जुलूस निकालते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान भीड़ में से कुछ उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़े एक वाहन को निशाना बनाया। छात्रों ने वाहन में तोड़फोड़ की और बाद में उसे बीच सड़क पर ही पलट दिया। इस घटना से इलाके में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

पुलिस का संयमित रवैया, मौके पर मौजूद रहे आलाधिकारी

घटना की संवेदनशीलता और छात्रों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बेहद संयमित और धैर्यपूर्ण रवैया अपनाया। पुलिस ने बल प्रयोग करने के बजाय प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा और पुलिस आयुक्त मनीष कुमार शांडिल्य खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने उग्र हो रहे छात्रों से वार्ता कर स्थिति को संभाला, जिसके बाद माहौल सामान्य होने पर छात्र वापस लौट गए।

जांच और नुकसान का आकलन जारी

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सार्वजनिक/निजी संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *