धीरेंद्र शास्त्री को कंस बताने वाली झांकी पर बवाल, मथुरा DM को ज्ञापन; क्या है मामला?​

धीरेंद्र शास्त्री को कंस बताने वाली झांकी पर बवाल, मथुरा DM को ज्ञापन; क्या है मामला?​

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को को लेकर मथुरा में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. अब उन्हें एक झांकी में कंस के रूप में दिखाए जाने पर विवाद गहरा गया है. इसमें कंस रूप में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पिटाई का दृष्य दिखाया गया था. इस संबंध में उनके शिष्य मंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर ऐसी झांकी निकालने वालेां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि हाल ही में मथुरा में कंस वध मेले का आयोजन किया गया था. इस दौरान माथुर चतुर्वेद परिषद की ओर से झांकी निकाली गई थी. इसी में से एक झांकी धीरेंद्र शास्त्री की थी, जिसमें उन्हें कंस के रूप में दर्शाया गया था. माना जा रहा है कि यह झांकी धीरेंद्र शास्त्री के विरोध के तौर पर पेश की गई थी. इस विरोध के पीछे भगवान श्रीकृष्ण को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी को जिम्मेदार माना जा रहा है.

सफाई देने के बाद भी है विवाद

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने उस बयान के लिए कई बार सार्वजनिक तौर पर माफी मांग चुके हैं. हालांकि अभी दो दिन पहले वृंदावन पहुंचकर एकबार फिर भगवान कृष्ण को टेढ़ामेढ़ा कहा था. इसके ठीक बाद कंस वध मेले में इस तरह की झांकी का प्रदर्शन किया गया. हालांकि इस झांकी पर बवाल शुरू हो गया है. धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों ने डीएम और एसएसपी से मिलकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

डीएम से मिलने पहुंचे रोहित रिछारिया

इस झांकी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आचार्य रोहित रिछारिया ने डीएम और एसएसपी को शिकायत दी है. इस दौरान उनके साथ संपूर्ण बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वाधान में कंस वध मेला में झांकी निकाली गई थी. आचार्य रिछारिया के मुताबिक इस झांकी के जरिए नफरत फैलाने, घृणा का भाव पैदा करने, आस्था को खत्म करने और समाज में विद्वेष की भावना पैदा करने व सनातन धर्म को हानि पहुंचाने की कोशिश की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *