नई शिक्षा नीति पर शिक्षक संघ की चेतावनी, बोले समर्थन से पहले ट्रांसफर और वेतन पर करें विचार

नई शिक्षा नीति पर शिक्षक संघ की चेतावनी, बोले समर्थन से पहले ट्रांसफर और वेतन पर करें विचार
नई शिक्षा नीति पर शिक्षक संघ की चेतावनी, बोले समर्थन से पहले ट्रांसफर और वेतन पर करें विचार

लखनऊ, अमृत विचार : नई शिक्षा नीति का समर्थन आपको मोबाइल टीचर बनायेगा, इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल आपको हेड करेंगे, इतना ही नहीं आपके प्रमोशन तक में दिक्कत आयेगी। प्रोन्नत वेतन मान के लिए परीक्षा देनी होगी।

इसलिए सोच समझकर इसका समर्थन करें। यह चेतावनी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन हॉल में आयोजित बैठक के दौरान शिक्षकों को दी है। उनके इस चेतावनी का वीडियो भी खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति शिक्षक विरोधी है। उन्होंने कहा कि पांच किलोमीटर में एक विद्यालय होगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक को इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल के हिसाब से ड्यूटी करनी होगी, रोज सुबह इंटर कॉलेज में हाजिरी देनी होगी, वहीं से विद्यालय निर्धारित होगा। यानी की वहीं से शिक्षकों को विद्यालय आवंटित होगा, तब पढ़ाने जायेंग शिक्षक। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार निर्धारण हो जाने के बाद वहीं आपको रहना होगा, यानी कि शिक्षकों का तबादला नहीं हो सकेगा।

दरअसल, बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अभिमन्यु प्रसाद तिवारी मौजूद रहे।

इस दौरान संघ के मीडिया प्रभारी हरिशंकर राठौर ने कहा कि टेट अनिवार्यता लागू होने से शिक्षकों के सामाजिक सुरक्षा पर और नौकरी को गंभीर खतरा पैदा हो जायेगा। इसलिए टेट की अनिवार्यता को समाप्त किया जाये। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की जाये। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में प्रदेश भर से संघ के अध्यक्ष और मंत्री शामिल हुये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *