नई Hyundai Creta 2027 में होंगे बड़े बदलाव, हाइब्रिड पावर के साथ मिलेगा पहले से ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर

नई Hyundai Creta 2027 में होंगे बड़े बदलाव, हाइब्रिड पावर के साथ मिलेगा पहले से ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर

Hyundai Creta भारतीय बाजार की सबसे लोकप्रिय मिडसाइज SUVs में से एक है और अब कंपनी इसके नए जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई 2027 Hyundai Creta को फरवरी 2026 में होने वाले भारत मोबिलिटी शो में ग्लोबल डेब्यू किया जा सकता है. इसके बाद जल्द ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. फिलहाल नई Creta की टेस्टिंग जारी है और इसे कई बार कैमरे में कैद किया जा चुका है.

नई Hyundai Creta 2027 में होंगे बड़े बदलाव, हाइब्रिड पावर के साथ मिलेगा पहले से ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर

डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में बदलाव

नई में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस SUV को Hyundai के नए और ज्यादा सुरक्षित K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल Kia Seltos में भी किया जाता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। नए प्लेटफॉर्म के कारण SUV के आकार में बढ़ोतरी होगी और अंदर बैठने वालों को पहले से ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है.

Creta का डिजाइन होगा अलग

स्पाई तस्वीरों के आधार पर पता चलता है कि नई Creta का डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी अलग होगा. इसमें ज्यादा आकर्षक फ्रंट प्रोफाइल, बेहतर रोड प्रेजेंस और मॉडर्न स्टाइल देखने को मिल सकता है. इसके डिजाइन में कॉन्सेप्ट की झलक दिखाई दे सकती है. SUV में नई LED टेललाइट्स, फुलविड्थ लाइट बार, बड़े अलॉय व्हील्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है.

दमदार फीचर्स से लैस

केबिन के अंदर भी Hyundai बड़ा अपडेट देने की तैयारी में है. नई Creta में कंपनी का Pleos Connect सिस्टम दिया जा सकता है, जिसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल होगा. इसके अलावा Gleo AI जैसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी, नए सीट कवर, अपडेटेड डोर पैनल, पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट और बेहतर ADAS फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

हुंडई Creta का इंजन

इंजन की बात करें तो नई Hyundai Creta का सबसे बड़ा आकर्षण इसका हाइब्रिड पावरट्रेन हो सकता है. इसमें नया 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलने की संभावना है. इसके अलावा कंपनी एक नए 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पर भी काम कर रही है, जिसे हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है.मौजूदा मॉडल के 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन भी आगे जारी रह सकते हैं. ट्रांसमिशन विकल्पों में भी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. नई Hyundai Creta ज्यादा प्रीमियम डिजाइन, बेहतर तकनीक और हाइब्रिड क्षमता के साथ SUV बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *