नए अवतार में आएगी Toyota Fortuner, मिल सकते हैं ये 5 खास फीचर्स, पहले से शानदार होगी SUV

नए अवतार में आएगी Toyota Fortuner, मिल सकते हैं ये 5 खास फीचर्स, पहले से शानदार होगी SUV

भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फुलसाइज SUV में से एक Toyota Fortuner जल्द ही नए अवतार में लॉन्च हो सकती है. पिछले कई सालों से यह SUV अपनी मजबूत बॉडी, दमदार इंजन और शानदार ऑफरोड क्षमता के लिए जानी जाती है. हालांकि, फीचर्स के मामले में Fortuner अपने कई प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रह गई थी. अब उम्मीद है कि कंपनी अगली जनरेशन Fortuner में कई ऐसे प्रीमियम फीचर्स जोड़ सकती है, जिनका ग्राहक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

नए अवतार में आएगी Toyota Fortuner, मिल सकते हैं ये 5 खास फीचर्स, पहले से शानदार होगी SUV

1. बड़ी टचस्क्रीन और नया डिजिटल डिस्प्ले

नई Fortuner में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंटीरियर में देखने को मिल सकता है. मौजूदा मॉडल में मिलने वाली 8 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन की जगह अब 12.3 इंच की बड़ी टचस्क्रीन मिल सकती है. इसके साथ ड्राइवर डिस्प्ले भी पहले से बड़ा और ज्यादा एडवांस हो सकता है. हालांकि, यह फीचर ऊंचे वेरिएंट में मिलने की संभावना है. वहीं बेस वेरिएंट में भी वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं.

2. 360 डिग्री कैमरा

अभी Fortuner में 360 डिग्री कैमरा एक्सेसरी के रूप में मिलता है, लेकिन नई SUV में इसे टॉप वेरिएंट में स्टैंडर्ड फीचर बनाया जा सकता है. 360 डिग्री कैमरे की मदद से पार्किंग और तंग जगहों पर गाड़ी चलाना काफी आसान हो जाता है. आजकल छोटी कारों में भी यह फीचर मिलने लगा है, इसलिए Fortuner में इसका आना लगभग तय माना जा रहा है.

3. पहली बार मिलेगा ADAS

आज बाजार में कई कॉम्पैक्ट SUV भी ADAS के साथ आती हैं, लेकिन Fortuner में अभी तक यह फीचर नहीं मिलता. रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखे गए नए मॉडल में फ्रंट रडार दिखाई दिया है. इससे उम्मीद है कि भारत में आने वाली नई Fortuner में भी ADAS दिया जाएगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हो सकते हैं. हालांकि, ADAS आने से SUV की कीमत 2 से 3 लाख रुपये तक बढ़ सकती है.

4. वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें

मौजूदा Fortuner में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें केवल कुछ चुनिंदा वेरिएंट में ही मिलती हैं. खास बात यह है कि टॉप माइल्डहाइब्रिड वेरिएंट में यह फीचर नहीं दिया गया है. उम्मीद की जा रही है कि नई Fortuner में यह सुविधा ज्यादा वेरिएंट में उपलब्ध होगी, जिससे गर्मियों में ड्राइविंग का अनुभव और भी आरामदायक हो जाएगा.

5. आखिरकार मिलेगा सनरूफ

Fortuner की सबसे बड़ी कमी मानी जाने वाली सनरूफ की मांग अब पूरी हो सकती है. इसके ज्यादातर प्रतिद्वंद्वी पहले से ही पैनोरमिक सनरूफ के साथ आते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि Toyota भी नई Fortuner में पहली बार पैनोरमिक सनरूफ दे सकती है. इससे SUV का प्रीमियम लुक और ग्राहकों का अनुभव दोनों बेहतर होंगे.

अगर ये सभी फीचर्स नई Toyota Fortuner में शामिल किए जाते हैं, तो यह SUV पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक और प्रीमियम बन जाएगी. इससे MG Gloster, Skoda Kodiaq और Jeep Meridian जैसी SUV को कड़ी टक्कर मिल सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *