‘नशा तस्करों का खौफ, पुलिस मौन…’, संगरूर DC ऑफिस के बाहर शख्स ने पिया फिनाइल, हालत गंभीर​

‘नशा तस्करों का खौफ, पुलिस मौन…’, संगरूर DC ऑफिस के बाहर शख्स ने पिया फिनाइल, हालत गंभीर​

Sangrur News: पंजाब में नशे के कारोबार और उससे जुड़े तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आहत होकर संगरूर जिले में एक व्यक्ति द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है. संगरूर जिले के सुनाम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नमोल गांव निवासी जगसीर सिंह उर्फ जग्गा ने रविवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर फिनाइल निगल लिया. घटना के वक्त उसके साथ आया दोस्त और मौके पर मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे.

यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जगसीर सिंह के दोस्त और परिजनों के मुताबिक, वह गांव में धड़ल्ले से चल रहे नशे के कारोबार को बंद कराने के लिए लगातार आवाज उठा रहा था. जगसीर का आरोप है कि उसकी गली में सरेआम नशा बेचा जाता है, लेकिन शिकायत के बावजूद न तो गांव का सरपंच कोई ध्यान दे रहा है और न ही स्थानीय पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है.

आरोप है कि शिकायत करने से बौखलाए नशा तस्करों ने हाल ही में उसके घर में जबरन घुसकर उसके और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की थी. इस दबाव और प्रशासनिक अनदेखी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया.

मान सरकार पर विपक्ष का हमला, रवनीत बिट्टू ने साधा निशाना

इस घटना के सामने आते ही पंजाब की राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार को आड़े हाथों लिया है.

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने X पर लिखा नशा माफिया को शह, आवाज उठाने वालों पर जुल्म, क्या यह है पंजाब का असली हाल? पहले मोहनजीत सिंह, गुलजार सिंह और अब नमोल का जगसीर सिंह. यह सरकार नशा बेचने वालों के साथ इस हद तक मिल चुकी है कि अब सच बोलने वाला हर शख्स इन्हें अपना दुश्मन नजर आता है. अगर मुख्यमंत्री के अपने जिले के अंदर ही नशा विरोधी कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं हैं, तो ‘नशा मुक्त पंजाब’ का दावा सिर्फ एक खोखला ड्रामा साबित होता है. हम जगसीर सिंह के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं.”

जांच में जुटी पंजाब पुलिस

मामले पर विवाद बढ़ता देख पंजाब पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि शिकायत का संज्ञान ले लिया गया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *