​​नाबालिग लड़कियों को एक-दूसरे पर आया दिल, दोनों ने कर ली शादी, मचा भारी बवाल

​​नाबालिग लड़कियों को एक-दूसरे पर आया दिल, दोनों ने कर ली शादी, मचा भारी बवाल
नाबालिग लड़कियों को एक-दूसरे पर आया दिल, दोनों ने कर ली शादी, मचा भारी बवाल

Two Girls Married Each Other In Bihar : बिहार के बांका जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां दो नाबालिग सहेलियों ने एक-दूसरे से शादी कर ली है। इनका कहना है कि वो एक-दूसरे से पिछले एक साल से प्यार कर रहे हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इनमें एक किशोरी का यह भी कहना है कि वो अपनी सहेली को अपने पति के रूप में ही आगे भी देखेगी। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद गांव में भारी बवाल मचा है। यह मामला थाना तक पहुंच गया है।

यह पूरा मामला बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र का है। बीते कल यानी 6 सितंबर को जैसे ही दोनों नाबालिग सहेलियों की शादी की खबर सामने आई तो गांव में चर्चा शुरू हो गई और मामला थाने तक पहुंच गया।

एक किशोरी का पहनावा और तौर-तरीका लड़कों जैसा

एक किशोरी का पहनावा और तौर-तरीका लड़कों जैसा है। वह छोटे बाल रखती, पैंट-शर्ट पहनती और गांव में राज मिस्त्री के साथ मजदूरी तथा टेंट-डेकोरेशन का काम करती है। अपनी कमाई को वह अपनी सहेली की खुशियों और शौक पूरा करने पर खर्च करती है।

दोनों को थाने ले गई पुलिस

ग्रामीणों की सूचना पर बेलहर पुलिस दोनों सहेलियों को थाने ले गई। वहां उनके अभिभावकों को भी बुलाया गया। पुलिस और परिजनों के सामने खुद को लड़का बताने वाली किशोरी ने कहा कि वह सहेली को पत्नी के रूप में रखेगी। दोनों ने रहने की जिद दोहराई। प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम शर्मा ने बताया कि किशोरियों की उम्र 17 वर्ष है। वे नाबालिग हैं। पुलिस परिजनों की मौजूदगी में दोनों को समझाने और मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही।

पड़ोसी जिले जमुई में भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

बांका के पड़ोसी जिले जमुई में भी ऐसा मामला इसी साल सामने आया है। बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित एक शिक्षिका ने अपनी दोस्त से ही मंदिर में शादी कर ली थी। मई में दोनों की शादी की जानकारी होने पर दोनों युवतियों के घर वालों और ग्रामीणों ने काफी विरोध जताया था, जिसके बाद ये दोनों युवतियां रातोंरात जमुई से भाग गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *