​​​नालंदा में शिव मंदिर के अंदर तोड़फोड़ के बाद गरमाया माहौल, कैमरे में कैद हुई बच्चों की नापाक करतूत, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

​​​नालंदा में शिव मंदिर के अंदर तोड़फोड़ के बाद गरमाया माहौल, कैमरे में कैद हुई बच्चों की नापाक करतूत, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
Featured Image

Nalanda Shiv Mandir Video: बिहार (Bihar News) के नालंदा से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. जिसको देखने के बाद हर किसी को गुस्सा आना लाजिमी है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में अल्पसंख्यक मोहल्ले के बीच एक प्राचीन शिव मंदिर को बीजेपी विधायक डॉ सुनील और श्रद्धालुओं की मदद से नवीनीकरण किया गया, जिसका उद्घाटन भी महाशिवरात्रि के दिन किया गया था.

बताया जाता है कि इस मंदिर के आसपास कट्टर भू माफिया ने कब्जा कर लिया था और मंदिर के आसपास नाले का पानी जमा रहने के कारण मंदिर हर वक्त जलमग्न रहता था.

बदमाशों ने रास्ते को किया अवरुद्ध

बदमाशों ने मंदिर में आने जाने के रास्ते को भी अवरुद्ध कर दिया. इसी शिव मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे ने बदमाशों के राज को खोल दिया. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ नाबालिग बच्चे मंदिर परिसर में तोड़फोड़ और थूकते  दिखे, नाबालिग बच्चे का मंदिर में तोड़फोड़ करने के बाद भी मन नहीं भरा तो नाबालिग बच्चे ने मंदिर के मुख्य गेट पर पेशाब कर दिया. नाबालिग बच्चों की ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें – ‘मैं शादीशुदा था, उसकी 2 बेटियां थीं, नहीं मानी बात’ तो हिंदू प्रेमिका के साथ किया भयंकर कांड, दूर फेंके अंग; बच्ची को भी नहीं…

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने इसका विरोध जताया और धैर्य का परिचय देते हुए पुलिस प्रशासन पर सारी जिम्मेदारी छोड़ दी है. हिंदू संगठनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. कई बार इस मंदिर में चोरी हो चुकी है, इसके अलावा, मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद कई घटना सामने आ चुकी है.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना को लेकर तीनों नाबालिग बच्चों को निरुद्ध कर बिहार थाना लाया गया है और पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने आगे बताया कि फिलहाल मामला पूरी तरह से नियंत्रण में है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इलाके में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति पर गश्त बढ़ा दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *