नोएडा में बनेगा 29km का नया एक्सप्रेसवे, 5 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ, एयरपोर्ट की दूरी रह जाएगी सिर्फ इतनी​

नोएडा में बनेगा 29km का नया एक्सप्रेसवे, 5 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ, एयरपोर्ट की दूरी रह जाएगी सिर्फ इतनी​

Noida fourlane expressway: नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए यमुना हरनंदी डूब क्षेत्र में 29 किलोमीटर लंबा नया चार लेन एक्सप्रेसवे विकसित किया जाएगा. इस परियोजना से करीब 5 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. खास बात यह है कि नए मार्ग से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी भी करीब 30 किलोमीटर रह जाएगी.

परियोजना के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से करीब 200 करोड रुपये का फंड आवंटित किए जाने की जानकारी दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक, नोएडा में तेजी से बढ़ते आवासीय और व्यावसायिक विकास के साथ सड़कों पर वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। खासकर नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पीक ऑवर में वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम की स्थिति बनी रहती है. इसी समस्या को देखते हुए यमुना हरनंदी डूब क्षेत्र में नई कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना तैयार की गई है. प्रस्तावित 29 किलोमीटर का यह मार्ग मौजूदा एक्सप्रेसवे के लिए वैकल्पिक रास्ते के तौर पर काम करेगा.

सेक्टर 135 150 तक बनेगा नया कनेक्टिविटी कॉरिडोर

प्रस्तावित मार्ग यमुना तटबंध से होते हुए सेक्टर135 से सेक्टर150 तक जाएगा. इसे आगे कुंडली बांगर की ओर से आने वाली 75 मीटर चौड़ी सड़क से जोड़ा जाएगा. इसके बाद यह कनेक्टिविटी यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले मार्ग से जुड़ेगी. इससे ग्रेटर नोएडा के यमुना किनारे विकसित हो रहे इलाकों से नोएडा की तरफ जाने वाली लोगों को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा.

परियोजना के तहत यमुना डूब क्षेत्र के करीब 1 किलोमीटर हिस्से को चार लेन में विकसित करने के साथ हर नदी डूब क्षेत्र के लगभग 17 किलोमीटर हिस्से को भी चार लेन मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा. खास बात यह है कि इसके लिए बड़े पैमाने पर किसानों की जमीन के अधिकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के पास दो क्षेत्र में पहले से 22 से 28 मीटर चौड़ी जमीन उपलब्ध है जिसका इस्तेमाल परियोजना में किया जाएगा.

75 सोसाइटी 25 सेक्टर और 20 गांव को फायदा

नई कनेक्टिविटी का असर नोएडा के बड़े क्षेत्र पर पड़ेगा. सेक्टर 94,124 से 135,150 से 159, 163,164 और 168 समेत करीब 25 सेक्टर के अलावा रायपुर, बख्तावरपुर असगरपुर,जहांगीर, सुल्तानपुर शाहपुर, गोवर्धनपुर, नगला नगली,रोहिल्लापुर, मंगरौली मोहियापुर बदोली, झट्टा, गुलावली और मोमनाथल समेत करीब 20 गांव को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है. यमुना किनारे करीब 75 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी तेजी से विकसित हो रही है. ऐसे में आने वाले समय में इन क्षेत्रों में यातायात का दबाव और बढ़ाने की संभावना है. नया मार्ग तैयार होने के बाद इन इलाकों के लोगों को विकल्प कनेक्टिविटी मिल सकेगी.

अधिकारी बोलेतटबंध के विस्तार से कम होगी यातायात समस्या

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश के मुताबिक, यमुना तटबंध पर पहले से 11.2 किलोमीटर लंबा चार लाइन एक्सप्रेस में बना हुआ है. इसके नवीनकरण पर करीब 34 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें से 11 करोड़ रुपये का फंड जारी किया जा चुका है. तटबंध के विस्तार से केवल यातायात की समस्या को कम करने में मदद नहीं मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी.

इससे स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. नई कनेक्टिविटी तैयार होने के बाद नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम करने के साथ यमुना किनारे विकसित हो रहे क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क मिलने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *