न फ्रिज ना ड्रम! इस बार बक्से में मिली खून से लथपथ लाश; युवक की हालत देख पुलिसवालों ने भी पकड़ा सिर​​

न फ्रिज ना ड्रम! इस बार बक्से में मिली खून से लथपथ लाश; युवक की हालत देख पुलिसवालों ने भी पकड़ा सिर​​
Featured Image

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मर्द समाज में फिर से खौफ पैदा कर दिया है. दरअसल, बुधवार सुबह-सुबह एक ब्लाइंड मर्डर केस से दहशत फैल गई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निगोहां से ठीक पहले भावखेड़ा गांव के पास हाईवे किनारे माइनर में एक लकड़ी के बक्से में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली. जी हाँ! लाश की हालत इतनी खराब थी कि उसे देखना भी मुश्किल था. युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद लाश को बक्से में ठूंस दिया गया था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। फिर बदमाशों ने लाश को ठिकाने लगाने के इरादे से हाईवे किनारे एक पुलिया में फेंक दिया.

गाँव में मचा हड़कंप

जैसे ही ये खबर गांव में फैली वैसे ही हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत जांच रिपोर्ट तैयार कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना सोमवार-मंगलवार रात की हो सकती है. संभावना है कि घटना कहीं और हुई हो और देर रात लाश को यहां लाकर ठिकाने लगा दिया गया हो. इस बीच, मौके पर मौजूद गांव वालों ने बताया कि माइनर में लकड़ी का बक्सा देखकर उन्हें शक हुआ. करीब से देखने पर उन्हें बक्से से खून बहता हुआ मिला.

जांच कर रही पुलिस

गांव वालों की सूचना पर मोहनलालगंज थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर रामबाबू पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, बक्सा हटाया और लाश को कब्जे में लिया. उन्होंने बताया कि पहली नजर में लग रहा है कि घटना 48 घंटे से ज्यादा पहले की है. मरने वाले की उम्र 32 से 34 साल के बीच होने का अनुमान है. पुलिस लाश की पहचान के लिए आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है. वे लापता लोगों से भी डिटेल्स मिला रहे हैं. हालांकि, अभी तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *