पंकज त्रिपाठी की Ohh My Dog को लगा झटका, रिलीज से चंद दिन पहले पोस्टपॉन हुई फिल्म?

पंकज त्रिपाठी की Ohh My Dog को लगा झटका, रिलीज से चंद दिन पहले पोस्टपॉन हुई फिल्म?

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म ओह माय डॉग रिलीज से पहले पोस्टपॉन हो गई है।

पंकज त्रिपाठी की Ohh My Dog को लगा झटका, रिलीज से चंद दिन पहले पोस्टपॉन हुई फिल्म?

ओह माय गॉड जैसी सफल फिल्म फ्रेंचाइजी बनने वाले निर्देशक अमित राय अब ओह माय डॉग फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस मूवी को लेकर बीते दिनों से खूब तैयारियां चल रही हैं और इसे रिलीज करने का पूरा मामला सेट था।

लेकिन अब खबर आ रही है कि मेकर्स की तरफ से ओह माय डॉग को पोस्टपॉन कर दिया है और रिलीज से कुछ दिन पहले ऐसा करने फैंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर है क्या

पोस्टपॉन हुई ओह माय डॉग

अभिनेता पंकज त्रिपाठी स्टारर ओह माय डॉग को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। इस फिल्म के टाइटल और ट्रेलर ने पहले ही सबका ध्यान खींच लिया है। 31 जुलाई शुक्रवार को इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब खबर आ रही है कि इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ओह माय डॉग की रिलीज डेट में बदलाव किया गया। है। इस मामले को लेकर मेकर्स की तरफ से जानकारी दी गई है। हालांकि, उसमें इस बात की सूचना नहीं कि किन कारणों से ओह माय डॉग की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।

लेकिन ये साफ किया गया है कि अब ओह माय डॉग 31 जुलाई को नहीं बल्कि अगले महीने 7 अगस्त 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी। साथ ही सोमवार को होने वाला फिल्म का प्रेस शो भी रद्द कर दिया गया है और इसे बाद की किसी तारीख के लिए फिर से शेड्यूल किया जाएगा। इस असुविधा के लिए मेकर्स ने दिल से माफी भी मांगी है।

इस फिल्म से होगा क्लैश

इस बात के बारे में कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है कि रिलीज से चंद पहले आखिर क्यों मेकर्स ने ओह माय डॉग की रिलीज डेट तो चेंज किया है। लेकिन अब नई रिलीज डेट के दौरान भी इस मूवी की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि 7 अगस्त के दिन पंकज त्रिपाठी की ओह माय डॉग का बॉक्स ऑफिस क्लैश हिमांश कोहली, सोनाली सहगल, रवि किशन और शिल्पा शिंदे की कॉमेडी फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ से होगा।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *