पंचायत सहायकों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने 50% बढ़ाया वेतन, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

पंचायत सहायकों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने 50% बढ़ाया वेतन, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
Featured Image

उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ में धरने पर बैठे पंचायत सहायकों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. पंचायत सहायकों के मानदेय में 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गयी है.

पंचायत सहायकों का मानदेय 50% बढ़ा

जानकारी के मुताबिक़, पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मानदेय बढ़ाने की जानकारी दी. जिसके अनुसार, योगी सरकार ने पंचायत सहायकों की सैलरी में बढ़ोतरी का फैसला किया है. 50 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की गयी है.

मानदेय में 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी

प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के मानदेय में 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. उन्हें अबतक 6 हजार रूपए मासिक मानदेय मिलता था. लेकिन अब उन्हें 9 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. यह राशि सीधे पंचायत सहायक के बैंक खाते में भेजी जाएगी.

प्रधान-सचिव मनमाने तरीके से नौकरी से नहीं हटा सकेंगे

अब पंचायत सहायकों को नौकरी से निकाले जाने का भी डर नहीं रहेगा. योगी सरकार ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से पंचायत सहायक को पद से हटाने के अधिकारों में बड़ा बदलाव किया है. अब सहायकों को नौकरी से हटाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट (DM) के स्तर पर जांच कमेटी की जांच होगी. डीएम की जांच के बाद ही उन्हें नौकरी से निकाला जाएगा.

इलाज के लिए मिलेगी कैशलेस सुविधा

पंचायत सहायकों के लिए एक और राहत भरी खबर है. उन्हें भी अन्य कर्मचारियों की तरह इलाज के लिए कैशलेस सुविधा का लाभ मिलेगा. जिससे उनपर आर्थिक बोझ कम पडेगा. साथ ही महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश भी मिलेगा.

इसके अलावा धरना-प्रदर्शन के दौरान जिन पंचायत सहायकों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं. उन्हें वापस लिया जाएगा. साथ ही जिन पंचायत सहायकों को नौकरी से हटाया गया था उन्हें दोबारा बहाल किया जाएगा. हालांकि उनकी नौकरी स्थायी करने के सम्बन्ध में कोई फैसला लिया गया है.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *