पंजाब में SIR ड्यूटी के दबाव में सरकारी शिक्षक ने उठाया खौफनाक कदम, कॉल पर बयां किया दर्द..

पंजाब में SIR ड्यूटी के दबाव में सरकारी शिक्षक ने उठाया खौफनाक कदम, कॉल पर बयां किया दर्द..
पंजाब में SIR ड्यूटी के दबाव में सरकारी शिक्षक ने उठाया खौफनाक कदम, कॉल पर बयां किया दर्द..

पंजाब के गुरदासपुर में एसआईआर ड्यूटी से कथित तौर पर परेशान एक सरकारी टीचर ने नहर में कूद गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और शिक्षक की तलाश जारी है. गुरदासपुर के सरकारी प्राथमिक स्कूल भैणी मियांखां में तैनात शिक्षक गुरप्रीत सिंह ने मंगलवार सुबह भट्टियां पुल के पास अपनी कार खड़ी करने के बाद नहर में छलांग लगा दी.

परेशान टीचर ने नदी में लगाई छलांग

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और उसके अध्यापक साथी मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि नहर में छलांग लगाने से पहले शिक्षक ने अपने एक साथी शिक्षक को फोन कर कहा कि वह नहर में कूदने जा रहा है. इस दौरान उसने अपनी परेशानी साथी शिक्षकों को बताई थी.

SIR ड्यूटी से परेशान था टीचर

साथी शिक्षक गुरप्रताप सिंह और गांव के सरपंच कौशल सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने फोन पर कहा था कि वह भट्टियां गांव के पास नहर किनारे खड़ा है और उसकी कार वहीं खड़ी है, जिसमें उसका सारा सामान रखा हुआ है. उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान गुरप्रीत सिंह ने एसआईआर ड्यूटी को लेकर अपनी परेशानी जताई और कहा कि वह इस काम के दबाव से बेहद परेशान हैं. उनसे यह कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है.

गोताखोर कर रहे नदी में तलाश

वहीं, पास के खेतों में काम कर रहे एक किसान ने भी बताया कि उसने एक व्यक्ति को नहर किनारे कार खड़ी करने के बाद वहां से जाते देखा था, लेकिन उसे यह जानकारी नहीं थी कि वह नहर में छलांग लगाने जा रहा है. फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम नहर में शिक्षक की तलाश में जुटी हुई है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *