पछतावा नहीं, माफी​​ भी नहीं​​ मांगूंगा… पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले रामानुज के सख्त तेवर​​

पछतावा नहीं, माफी​​ भी नहीं​​ मांगूंगा… पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले रामानुज के सख्त तेवर​​

पत्नी की हत्या कर उसके सिर को फ्रिज में रखने वाले गुवाहाटी के रामानुज गोस्वामी को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है. उसने इस वीभत्स हत्या के लिए माफी मांगने से भी इनकार कर दिया. आरोपी रामानुज ने मंगलवार को कोर्ट ले जाए जाने से पहले ये कहकर सभी को चौंका दिया कि जेल की सजा पूरी करने के बाद वह उस ‘शुगर डैडी’ को मार डालेगा.

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा

रामानुज पर गुवाहाटी के हाटीगांव में अपनी पत्नी की हत्या कर सिर काटने का आरोप है. उसने असमिया भाषा में कहा कि वह अपनी पत्नी को तो पहले ही मार चुका है, जेल से छूटने के बाद उस व्यक्ति को भी जरूर मार देगा, जिसे उसने  ‘शुगर डैडी’ कहा था.

ये Video भी देखें: पत्नी का सिर काटकर Fridge में रखा, फिर खाना खाया! पति पर संगीन आरोप| TOP NEWS

‘शुगर डैडी’ को मारने की धमकी

जब पत्रकारों ने उससे ये पूछने की कोशिश की कि शुगर डैडी है कौन? ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। तो वह गुस्से में आ गया और बदतमीजी से पेश आने लगा. बाद में उसने कहा कि पत्नी की हत्या का उसे कोई पछतावा नहीं है. न ही वह माफी मांगेगा. बता दें कि रामानुज को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे जाने के एक दिन बाद कोर्ट में पेश किया गया. उसने रविवार देर रात पुलिस के सामने सरेंडर किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

रामानुज से पूछताछ कर रही पुलिस

रामानुज की 25 साल की पत्नी रिया तालुकदार बसिष्ठपुर स्थित घर में मृत मिली थी. पुलिस ने बताया कि उसका सिर धड़ से अलग अपार्टमेंट के अंदर एक रेफ्रिजरेटर से बरामद किया गया था. पुलिस को शक है कि आरोपी ने रिया पर किसी धारदार हथियार से हमला किया था. अब हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने और हत्या के बाद हुई घटनाओं का क्रम समझने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिसपुर पुलिस स्टेशन में सरेंडर करने से पहले रामानुज गोस्वामी दो दिनों तक घर से दूर रहा. बाद में उसे हाटीगांव पुलिस को सौंप दिया गया. जब पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि जिस शुगर डैडी का उसने जिक्र किया, वह आखिर है कौन?

ये भी पढ़ें-पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा, फिर खाना पकाकर खाया… शादी के कुछ ही महीनों बाद हैवान बना पति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *