पति की मौत के बाद महिला का दूसरे शख्स से चल रहा था प्रेम प्रसंग, बेटे ने देख लिया सबकुछ तो घर में मच गया बवाल

पति की मौत के बाद महिला का दूसरे शख्स से चल रहा था प्रेम प्रसंग, बेटे ने देख लिया सबकुछ तो घर में मच गया बवाल
Featured Image

बिहार के भोजपुर जिले में 14 वर्षीय मोहित राज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मोहित की मां मानती देवी का गांव के ही संतोष कुमार के साथ प्रेम संबंध था. मोहित इस रिश्ते का विरोध करता था, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था. पुलिस का आरोप है कि इसी रंजिश में मां के कहने पर संतोष ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहित की हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संतोष और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है.

एटीएम से पैसे निकालने गया था मोहित, फिर नहीं लौटा

मोहित राज भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के दुर्गपुर गांव का रहने वाला था. वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था और अपने दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था. बीते 27 अक्टूबर की शाम वह करथ गांव स्थित एटीएम से 6 हजार रुपये निकालने के लिए घर से निकला था. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

अगले दिन यानी 28 अक्टूबर की सुबह करथ गांव के बिरहर करहा के पास मोहित का शव मिला. उसके शरीर पर चोट के निशान थे. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया.

मां के प्रेम संबंध का करता था विरोध

मोहित की हत्या के मामले में उसके पिता सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगू सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसमें गांव के संतोष कुमार को नामजद किया गया था, जबकि दो से तीन अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया था.

पुलिस की जांच में सामने आया कि मोहित की मां मानती देवी और संतोष कुमार के बीच प्रेम संबंध था. मोहित इसका विरोध करता था, जिस वजह से घर में विवाद होता रहता था. पुलिस के प्रारंभिक अनुसंधान के अनुसार, इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई और संतोष ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहित की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव को करहा के पास फेंक दिया गया.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मां गिरफ्तार

पीरो के एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए. इनके आधार पर पुलिस ने मोहित की मां मानती देवी को गिरफ्तार किया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं, नामजद आरोपी संतोष कुमार और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

परिवार में पसरा मातम

मोहित अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था. उसके छोटे भाई का नाम रोहित कुमार और बहन का नाम डौली कुमारी है. बेटे की मौत से पिता सत्येंद्र सिंह और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं. इस घटना के बाद दुर्गपुर और आसपास के इलाके में भी चर्चा है. पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है और सभी आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *