पति को छोड़ देवर के साथ बनाती थी संबंध, वापस लौटी तो हो गया कांड; आखिर ऐसा क्या हुआ मासूम भतीजी को जलते चूल्हे पर बैठाया

पति को छोड़ देवर के साथ बनाती थी संबंध, वापस लौटी तो हो गया कांड; आखिर ऐसा क्या हुआ मासूम भतीजी को जलते चूल्हे पर बैठाया
Featured Image

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चाचा की दरिंदगी सामने आई है. पारिवारिक विवाद बहस चल रही थी. इस दौरान गुस्साए चाचा ने अपनी 2 साल की भतीजी को जलते लकड़ी के चूल्हे पर बैठा दिया. डर सहमी मासूम भतीजी चंद सेकेंड बाद ही गंभीर रूप से झुलस गई. उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती  कराया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि मासूम भतीजी झुलस गई थी. यहां तक कि उसके कई अंगों  ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव का है. बताया जा रहा है कि देवर-भाभी के अफेयर चल रहा था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चाचा नितिन कुमार लोनिया का अपनी भाभी अंकिता के साथ अफेयर था. अंकिता पति सुधीर  और दो साल की बेटी परमेश्वरी के साथ रहती थी. पिछले महीने के तीसरे सप्ताह में किसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हो गया, जिसके बाद 26 अगस्त को अंकिता अपनी बेटी को लेकर नितिन के साथ घर से चली गई थी.

बिना बताए आई थी प्रेमी  के घर

यह भी जानकारी मिली है कि अंकिता अपने देवर के घर चली आई, लेकिन किसी को बताया नहीं. ऐसे में परिजन ने काफी तलाश के बाद ना मिलने पर चिंता जताई तो बच्ची के नाना ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो नितिन, अंकिता और बच्ची को लेकर जानकारी सामने आई. आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान चाचा नितिन इतना नाराज हुआ कि उसने अपनी 2 साल की मासूम भतीजी को जलते लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया. परिवार के लोगों ने तत्परता दिखाई, लेकिन मासूम गंभीर रूप से झुल गई और बाद में बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

7 सितंबर को घर लौटे थे भाभी और देवर

सूत्रों के मुताबिक, 7 सितंबर को नितिन अपनी भाभी और भतीजे के घुटकू वापस लौटे. घर का माहौल पहले से गर्म था.  इसके चलते सोमवार को ही पारिवारिक विवाद फिर शुरू हो गया.  अगले दिन मंगलवार को नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से झगड़ा हुआ. कुछ देर बाद नितिन और उसकी भाभी अंकिता के बीच भी बहस हो गई.

पुलिस के सामने हुई वारदात

यह भी जानकारी सामने आई है कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और विवाद को शांत कराया गया.कोनी थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि अचानक ही गुस्साए नितिन ने अपनी दो साल की भतीजी को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बुधवार देर रात इलाज के दौरान मासूम परमेश्वरी ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *