पति-बच्चों को छोड़ जिस प्रेमी संग भागी, उसने जो हाल किया वो जानने लायक है

पति-बच्चों को छोड़ जिस प्रेमी संग भागी, उसने जो हाल किया वो जानने लायक है
पति-बच्चों को छोड़ जिस प्रेमी संग भागी, उसने जो हाल किया वो जानने लायक है

यूपी के जालौन में एक युवक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि वह उस पर साथ रहने का दबाव बना रही थी। जबकि, प्रेमी महिला और उसके दो बच्चों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं था। काफी समझाने पर भी जब महिला नहीं मानी तो उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल, 7 को उत्तराखंड के भीमताल झील में एक अज्ञात शव मिला था। उसकी पहचान जालौन की रहने वाली पुष्पा तिवारी के रूप में हुई। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने इसकी सूचना जालौन पुलिस को दी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बीते दिन पुलिस को इस मामले में सफलता मिली और हत्यारोपी अभिषेक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूरा मामला यूपी के जालौन के डकोर गांव का है। यहां रहने वाली पुष्पा तिवारी (30) की शादी 2016 में ऋषि तिवारी से हुई थी। पुष्पा दो बच्चों की मां थी। वह BSc की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन बच्चों की जिम्मेदारी के कारण उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। उसी गांव का रहने वाला अभिषेक (32) पुष्पा के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

बाद में अभिषेक की नौकरी दिल्ली के एक होटल में लग गई और वह वहीं रहने लगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लेकिन जब भी गांव आता, बच्चों को पढ़ाने के बहाने पुष्पा से मिलने जाता था। दोनों के बीच करीब दो साल तक प्रेम संबंध रहे, लेकिन पुष्पा के पति को इसकी भनक तक नहीं लगी। वह अपनी खेती-किसानी में व्यस्त रहता था।

हत्यारोपी अभिषेक ने बताई पूरी कहानी

पुलिस पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह पुष्पा के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। पहले दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती थी, लेकिन धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं। उसने बताया कि उसने कभी भी पुष्पा से साथ रहने का वादा नहीं किया था, लेकिन वह उसके साथ भागने की जिद करने लगी थी। इसी से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची।

योजना के तहत 27 को उसने पुष्पा को दिल्ली बुलाया। कुछ दिन बाद जब उसे वापस जाने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद 30 को वह उसे उत्तराखंड घुमाने ले गया। वहां होटल के कमरे में उसे शराब पिलाई। फिर दोनों भीमताल झील के पास पहुंचे। झील किनारे सीढ़ियों पर बैठे हुए उसने नशे की हालत में पुष्पा को धक्का दे दिया, जिससे वह झील में गिर गई। इसके बाद वह वापस दिल्ली लौट आया।

मामले में सीओ जालौन शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि डकोर निवासी ऋषि तिवारी ने अपनी पत्नी पुष्पा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में उसका शव 6 को उत्तराखंड के भीमताल में मिला। शव मिलने के बाद पति ने गांव के ही अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी की तलाश शुरू हुई, लेकिन वह फरार था। इसके बाद एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। आखिरकार 8 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि पुष्पा उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *