पत्नी और उसके​​ प्रेमी का एक साथ हुआ खौफनाक अंत, बेडरूम में दोनों को देखकर भड़का पति, गर्दन काटकर किया डबल मर्डर!

पत्नी और उसके​​ प्रेमी का एक साथ हुआ खौफनाक अंत, बेडरूम में दोनों को देखकर भड़का पति, गर्दन काटकर किया डबल मर्डर!
Featured Image

Jharkhand Crime News: लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के कुंबाटोली बस्ती में रविवार देर रात ऐसी खौफनाक घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. पति ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, फिर गुस्से में आकर टांगी से दोनों की हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी भी बरामद कर ली गई है.

फेसबुक से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

मृतकों की पहचान पूजा देवी और रोहित लहेरी के रूप में हुई है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पूजा, सोनू लहेरी की पत्नी थी और दो बच्चों की मां थी. रोहित, बिहार के पटना जिले के बाढ़ का रहने वाला था. पुलिस के अनुसार, पूजा और रोहित की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध बन गए. दोनों अक्सर मिलने लगे थे. कुछ दिन पहले ही दोनों रांची में भी मिले थे. रविवार को भी रोहित पूजा से मिलने कुंबाटोली पहुंचा था.

आधी रात को पति ने देख लिया

देर रात सोनू लहेरी घर पहुंचा तो उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. बताया जा रहा है कि सोनू को पहले से ही पत्नी के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई थी और वह अंदर ही अंदर गुस्से में उबल रहा था. अपनी आंखों से दोनों को एक साथ देखकर उसका गुस्सा फट पड़ा. उसने घर में रखी टांगी उठाई और दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी सोनू लहेरी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. लोहरदगा एसपी ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पूरे कुंबाटोली में मातम और दहशत का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *