Quick Samachar: Amravati Crime News: शेंदुरजनाघाट थाना क्षेत्र के मलकापुर परिसर में पत्नी को मायके से वापस बुलाने गए पति पर चाकू से जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी किरण बागडे 23 के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता 24 वर्षीय युवक की पत्नी पिछले एक महीने से मलकापुर स्थित अपने मायके में रह रही थी।

जब शिकायतकर्ता अपनी पत्नी को वापस लेने के लिए अपने ससुराल मलकापुर आया, तो उसकी सास ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले एक महीने से मलकापुर नगर परिषद के पास रहने वाले आरोपी किरण बागड़े के घर पर रह रही है और वह हमारे साथ नहीं रहती।
पत्नी को साथ ले जाने की बात पर भड़का युवक
यह बात पता चलने पर शिकायतकर्ता तुरंत बताए गए पते पर आरोपी किरण बागड़े के घर पहुंचा। वहां उसने आरोपी से कहा कि तुमने मेरी पत्नी को अपने घर में क्यों रखा है उस समय उसकी पत्नी भी वहीं मौजूद थी। जब शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी से साथ चलने को कहा, तो वह दूसरे कमरे में चली गई और पति को गालियां देने लगी।
पति पर किया जानलेवा हमला
इस बात पर गुस्सा होकर जब पति ने पत्नी को , तो वहां मौजूद आरोपी किरण बागडे तुरंत बाजू के कमरे में गया और वहां से चाकू उठा लाया। आरोपी ने चाकू से शिकायतकर्ता के पेट के दाहिने हिस्से और दाहिने पैर की जांघ पर जोरदार वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल शिकायतकर्ता चक्कर खाकर नीचे गिर पड़ा, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्पताल में जख्मी की शिकायत पर किरण बागडे के खिलाफ का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment