पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, प्रयागराज में दर्ज हुआ केस, कोर्ट ने 11 अगस्त को किया तलब

पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, प्रयागराज में दर्ज हुआ केस, कोर्ट ने 11 अगस्त को किया तलब

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ उर्फ पप्पू यादव पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं.
हाल ही में संसद परिसर में उन्होंने राम मंदिर में हुई चोरी की घटना के विरोध में नाटक किया था, जिसमें वो साधुसंतों के वेशभूषा में नजर आए थे, जिसको लेकर साधुसंतों ने काफी विरोध किया. इसके बाद न सिर्फ उनपर हमला हुआ बल्कि वाराणसी में उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ. वहीं अब उन पर प्रयागराज में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है.

पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, प्रयागराज में दर्ज हुआ केस, कोर्ट ने 11 अगस्त को किया तलब

बीजेपी नेता और और अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्रा के कोर्ट में शिकायत के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. एसीजेएम कोर्ट ने पप्पू यादव को 11 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया है.

BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज

प्रयागराज अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेश जैन की अदालत ने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए आरोपों पर सुनवाई के दौरान पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मामलों के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया.यादव के खिलाफ BNS की धारा 318 /338/196/298/299/356 के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है. हालांकि पप्पू यादव की तरह से इस मामले को लेकर अभी किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

साधु संतों और हिंदुओं को अपमानित करने का आरोप

दरअसल पप्पू यादव ने संसद परिसर में साधु संतों का भेष धारण करके चंदा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया था. उन पर सनातन धर्म के साथ ही साधु संतों और हिंदुओं को अपमानित करने का आरोप है. अधिवक्ता और बीजेपी के विधि विभाग के प्रदेश सह संयोजक सुशील कुमार मिश्रा ने यह मुकदमा दर्ज कराया है.

बीजेपी नेता सुशील कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि अयोध्या के भगवान श्रीराम के मंदिर से कुछ अधम एवं नीच प्रवृत्त के लोगों ने भगवान के चढ़ावे से दान की धनराशि को चोरी करने का घृणित एवं अक्षम अपराध किया था. उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी का जिनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ और वे जेल की सलाखों में बंद हैं.

‘हिंदुओं की अस्मिता को ठेस पहुंचाई’

बीजेपी नेता ने कहा कि उस घटना को कूटरचित एवं जालसाजी तरीके से परिवर्तित किया. उन्होंने कहा कि विपक्षी हिस्ट्रीशीटर सांसद जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास रंगदारी जबरन वसूली धोखाधड़ी समेत गंभीर अपराधों के 41 मुकदमे दर्ज हैं पूर्णिया का सांसद है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पप्पी यादव ने देश के लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन के सामने हिन्दू एवं हिन्दू धर्म को नीचा दिखाने एवं अपमानित करने, हिन्दुओं की मर्यादा एवं अस्मिता को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है.

सुशील कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया है कि पप्पू यादव ने जानबूझकर सनातन धर्म एवं हिन्दुओं और हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों को अपमानित करने के उद्देश्य से ढोंग करके फर्जी पुजारी बनकर हिन्दुओं के साथ धोखाधड़ी एवं छल करने का प्रपंच एवं कुकृत्य किया है. जो कि गंभीर दंडनीय अपराध है. ऐसे में उक्त हिस्ट्रीशीटर सांसद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर तलब कर दंडित किया जाना जरूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *