परिवार का धंधा ही गोकशी… बाप-बेटे करते हैं गोवध, महिला घर से बेचती है मांस

परिवार का धंधा ही गोकशी… बाप-बेटे करते हैं गोवध, महिला घर से बेचती है मांस
Featured Image

जागरण संवाददाता, मेरठ। भावनपुर के किनानगर में शौकिन का पूरा परिवार ही गोकशी करता है। शौकिन बेटे के साथ मिलकर गोवध करता था। पत्नी रिहाना मीट को घर पर रखकर गांव के लोगों को बेचती थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने रिहाना और बेटे बिलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नौ सितंबर को किनानगर के खेतों में गोवंश के अवशेष मिले थे। पुलिस की विवेचना में शौकिन के पूरे परिवार का नाम उजागर हुआ था। पुलिस पहले ही शौकिन को जेल भेज चुकी है।

नौ सितंबर को भावनपुर के किनानगर में खेतों से गोवंशी के अवशेष मिले थे। हिंदू संगठनों के हंगामा करने के बाद पुलिस ने नीरज कश्यप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। लगातार भावनपुर में गोकशी की शिकायत मिल रही थी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने लापरवाही के चलते एसओ जोगेंद्र कुमार को हटा दिया था। हालांकि विवेचना में सामने आया था कि किनानगर निवासी शौकिन का परिवार ही गौकशी करता है।

शौकिन और उसका बेटा बिलाल खेतों में गौवध करते है। उसके बाद घर पर रखे मीट को शौकिन की पत्नी रिहाना गांव के लोगों को बेचती है। पुलिस पहले ही शौकिन को जेल भेज चुकी है। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि बिलाल और रिहाना तब से फरार चल रही थी। बुधवार की देर रात रिहाना अपने बेटे बिलाल के संग घर पर आई। तभी पुलिस की टीम ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बिलाल के खिलाफ खरखौदा थाने में वर्ष 2024 में चोरी, नकबजनी व अन्य धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2025 में परीक्षितगढ़ थाने में बीएनएस और आयुध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *