Quick Samachar: International Picnic Day 2026: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम परिवार के साथ समय बिताने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में पिकनिक एक बेहतरीन तरीका है जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ समय बिताते हैं और प्रकृति का आनंद लेते हैं। खासकर जब मौसम सुहावना हो तो बाहर निकलकर परिवार के साथ घूमना तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। अगर आप भी परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं तो दिल्ली की कुछ बेहतरीन जगहों पर जा सकते हैं।

इंटरनेशनल पिकनिक डे

हर साल 18 जून को इंटरनेशनल पिकनिक डे मनाया जाता है। इन दिन को मनाने की शुरुआत फ्रांसीसी क्रांति के दौरान मानी जाती है। उस समय घर से बाहर निकलकर प्रकृति के बीच स्नैक्स या खाने का आनंद लिया जाता था। इस दिन दोस्तों और परिवार के साथ किसी सुंदर जगह पर जाकर प्रकृति के बीच समय बिता सकते हैं।

लोधी गार्डन

लोधी गार्डन दिल्ली में रहने वाले लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। यहां पर टहलने, किताब पढ़ने, ऐतिहासिक इमारतों को देखने और बच्चों के साथ छोटेमोटे खेल का आनंद ले सकते हैं। यहां पर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

सुंदर नर्सरी

खूबसूरती और हरियाली के बीच पिकनिक का आनंद लेना चाहते हैं सुंदर नर्सरी जा सकते हैं। इसके सामने ही हुमायुं का मकबरा है, इसे भी आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह पिकनिक मनाने की बेहतरीन जगहों में शामिल है।

इंडिया गेट

परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए इंडिया गेट बेहतरीन जगह है जहां पर आपको ऐतिहासिकता और प्राकृतिक सुंदरता का संगम देखने को मिलेगा। यहां लोग अपने साथ खानेपीने का सामान लेकर आते हैं और परिवार के साथ यादगार पल बिताते हैं।

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस

परिवार के साथ सुकून भरे वातावरण में समय बिताना चाहते हैं तो गोर्डन ऑफ फाइव सेंसिस बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। यहां आप अपने पसंदीदा खाने का लुत्फ ले सकते हैं और बच्चों के साथ मजेदार एक्टिविटीज कर सकते हैं।

ओखला बर्ड सेंचुरी

ओखला में स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी पिकनिक मनाने के लिए परफेक्ट जगह है जहां पर हरियाली और पक्षियों के बीच समय बिताया जा सकता है। यहां पर आपको कई तरह के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा नदी के किनारे बैठकर सूर्यास्त का आनंद लिया जा सकता है।