पहले पुलिस का नहीं कर रहा था मन फिर ठनका माथा तो खुलवाई स्कूटी की डिक्की तो उड़ गए पुलिस वालों के होश

पहले पुलिस का नहीं कर रहा था मन फिर ठनका माथा तो खुलवाई स्कूटी की डिक्की तो उड़ गए पुलिस वालों के होश
पहले पुलिस का नहीं कर रहा था मन फिर ठनका माथा तो खुलवाई स्कूटी की डिक्की तो उड़ गए पुलिस वालों के होश

छत्तीसगढ़ में वाहनों की तलाशी के दौरान एक और अपराध से पर्दा उठ गया। पुलिस दिनभर ट्रकों और दोपहियां वाहनों की तलाश कर थक गए थे। इस बीच स्कूटी (Honda Activa) की जांच करने के दौरान डिक्की (Honda Activa scooter) में से जो अवैध सामान नजर आया। देखकर पुलिस कर्मियों की आंखें खुली की खुली रह गई। पुलिस अब आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

ये है पूरा मामला

दरअसल बागबाहरा के पास वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने कोमाखान की तरफ से आ रही स्कूटी को रोककर तलाशी ली। पुलिस ने उससे आवश्यक दस्तावेज मांगे, किन्तु वह गोलमोल जवाब देने लगा। युवक की ऐसी बातें सुनकर पुलिस वालों का दिमाग फिर गया और जबरदस्ती स्कूटी की डिक्की खोलकर तलाशी करना शुरू कर दिया। इसके बाद डिक्की में बड़ा-सा पैकेट देखकर पुलिस ने युवक से सवाल जवाब किया।

सही जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने पैकेट, 5 सौ रुपए नकदी और एक कीपैड मोबाइल को जब्त कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की। तलाशी के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी आकाश 10 किलो गांजा लेकर जा रहा था।

अब तक 12 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

तस्करी के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों को पकड़ा। एक जून को सिंघोड़ा पुलिस ने खाली सब्जी कैरेट की आड़ में गांजा तस्करी करते हुए तीन लोगों के कब्जे से तीन क्विंटल गांजा पकड़ा था। पिथौरा पुलिस ने जाइलो कार से 25 किलो व बागबाहरा पुलिस ने तीन लोगों से 21 किलो गांजा जब्त की थी। गांजा की तस्करी लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *