पहले शराब पिलाई, फिर कार से बांधकर 1 KM घसीटा! मरा समझकर छोड़ भागा, हरदोई में दोस्त का खौफनाक वारदात, पहुंचे परिजन तो उड़ गए होश

पहले शराब पिलाई, फिर कार से बांधकर 1 KM घसीटा! मरा समझकर छोड़ भागा, हरदोई में दोस्त का खौफनाक वारदात, पहुंचे परिजन तो उड़ गए होश
Featured Image

UP Crime: हरदोई में शराब पीने के बाद हुए विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया. आरोप है कि एक युवक ने अपने ही दोस्त को कार से बांधकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा. गंभीर हालत में मिले युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

UP Crime: हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. आरोप है कि एक युवक ने अपने दोस्त को कार के पीछे बांधकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद उसे मृत समझकर कुइयों के पास छोड़कर फरार हो गया. गंभीर हालत में मिले युवक को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.

दोस्ती के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़

घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी बबलू राठौर (40) से जुड़ी है. बताया गया कि बबलू अपने दोस्त विमलेश राठौर के साथ शनिवार को शाहाबाद गया था. आरोप है कि वापसी के दौरान रात में विमलेश ने अपने साथी के साथ मिलकर बबलू को शराब पिलाई. इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया.

कार के पीछे बांधकर करीब एक किलोमीटर घसीटा

विवाद बढ़ने पर आरोप है कि विमलेश ने बबलू को कार के पीछे बांध दिया और सड़क पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटता रहा. इसके बाद बबलू को पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुइयों के पास छोड़कर आरोपी वहां से चला गया. परिजनों के मुताबिक, वह बबलू को मृत समझकर मौके पर ही छोड़ गया था.

परिजन तलाशते हुए पहुंचे तो गंभीर हालत में मिला

बबलू के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए. इसी दौरान कुइयों के पास वह गंभीर हालत में पड़ा मिला. परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, एक आरोपी हिरासत में

पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम ने परिजनों से जानकारी ली. कोतवाल एमपी सिंह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे घटनाक्रम और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *