पहले शाहनवाज ने हिंदू बनकर दिया प्यार का झांसा, फिर लड़की को गाड़ी से रौंदा, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह​​

पहले शाहनवाज ने हिंदू बनकर दिया प्यार का झांसा, फिर लड़की को गाड़ी से रौंदा, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह​​
Featured Image

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. एक तेज रफ्तार कार ने एक लड़की को बुरी तरह टक्कर मारी. इस पूरे हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पुलिस के मुताबिक, गाड़ी चला रहा शाहनवाज और पीड़िता अनामिका पहले से एक दूसरे को जानते थे. अनामिका का आरोप है कि शाहनवाज ने उसे झूठ बोलकर खुद को हिंदू बताया और प्यार का नाटक किया. जब अनामिका को सच्चाई पता चली तो शाहनवाज ने उसे गाड़ी से कुचलने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है.

#BREAKING Shocking hit-and-run near Janeshwar Mishra Park, Lucknow: A speeding car hit a woman after a dispute, dragged her on the bonnet, and attempted to crush her. Driver fled. @myogiadityanath @lkpolice #LucknowNews #HitAndRun #JaneshwarMishraPark #UPPolice pic.twitter.com/sjf2CrCAFi — jarvis ☠️ (@Vishii14) September 16, 2026

क्या है मामला?

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी शहनवाज अपनी कार के साथ अनामिका को घसीट रहा है और वो उसकी बोनट पर लटकी हुई नजर आ रही हैं. इस पूरी घटना के वक्त शाहनवाज के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी गाड़ी में मौजूद थीं. लड़की को रौंदने के बाद वो दोनों गाड़ी से फरार हो गए. दरअसल, अनामिका सुबह चाय के लिए जनेश्वर मिश्र पार्क के इलाके में गई थीं. इस दौरान वहां शाहनवाज भी आ धमका. गाड़ी में उसके साथ एक लड़की भी मौजूद थी, जो उसकी नई गर्लफ्रेंड थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस दौरान अनामिका ने उसे वहां देखा.

यश बनकर दिया धोखा

शाहनवाज ने रिलेशनशिप के वक्त अपना नाम यश बताया था. इसलिए अनामिका उसकी गाड़ी देखकर उसे आवाज लगाने लगी. तब उसे पता चला कि वो यश नहीं, बल्कि शाहनवाज है. अनामिका ने उसे धोखेबाज बताते हुए रोकने की कोशिश की. लेकिन वो अनामिका को टक्कर मारकर रौंदने की कोशिश करने लगा. इस पूरे हादसे में अनामिका घायल हो गईं और अब उन्हें CHC में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. वहां मौजूद चश्मदीदों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *