Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

पीली जर्सी में चमके Sanju Samson, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जड़ी पहली सेंचुरी; बनें IPL 2026 के पहले 'शतकवीर'

पीली जर्सी में चमके Sanju Samson, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जड़ी पहली सेंचुरी; बनें IPL 2026 के पहले 'शतकवीर'

Sanju Samson ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल इतिहास का पहला शतक जड़ दिया है।

Sanju Samson century for CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेपॉक में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर काफी दबाव है जहां वे अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाए है और उन्हें लगातार 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी के साथ शुरुआत की और अपने फॉर्म को वापिस से हासिल करते हुए इस सीजन का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने इस मुकाबले में 52 गेंदों में शतक जड़ दिया है।

Sanju Samson ने जड़ा शानदार शतक

इस मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहली बार खेलते हुए लगातार 3 मुकबलों में वे फ्लॉप हुए थे लेकिन आज चेपॉक के मैदान में उनका बल्ला चला है जिसकी मदद से उन्होंने सीएसके के लिए पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने 52 गेंदों में शतक पूरा करते हुए 14 चौके और 3 छक्के जड़े है।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

आईपीएल का चौथा शतक

संजू सैमसन (Sanju Samson) आईपीएल में बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक कुल 4 आईपीएल शतक जड़ दिए हैं। इससे पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 3 शतक लगाए थे और अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपना पहला शतक जड़ दिया है।

सीएसके ने बनाए 212 रन

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। संजू सैमसन ने नाबाद 115 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए, जबकि शिवम दुबे ने 10 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम को दमदार फिनिश दिया।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply