पोर्ट कारोबार से बंपर कमाई! अडानी पोर्ट्स को तीन महीने में हुआ 3620 करोड़ का प्रॉफिट

पोर्ट कारोबार से बंपर कमाई! अडानी पोर्ट्स को तीन महीने में हुआ 3620 करोड़ का प्रॉफिट

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन्स ने बुधवार को वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही नतीजे जारी किए. कंपनी को पहली तिमाही में 3,620 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ. यह पिछले साल की इसी तिमाही में हुए 3,315 करोड़ रुपए के प्रॉफिट से 9 फीसदी ज्यादा है.

पोर्ट कारोबार से बंपर कमाई! अडानी पोर्ट्स को तीन महीने में हुआ 3620 करोड़ का प्रॉफिट

कमाई की घोषणा के बाद, BSE पर कंपनी के शेयर 3 फीसदी गिरकर 1,720 रुपये पर आ गए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अडानी पोर्ट्स ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 10,821 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में हुए 9,126 करोड़ रुपए के रेवेन्यू से 18.5 फीसदी ज्यादा है.

इस तिमाही के लिए, अडानी पोर्ट्स ने 6,540 करोड़ रुपए का EBITDA दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी अवधि के 5,495 करोड़ रुपए के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा है. EBITDA मार्जिन 60.4 फीसदी रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 60.2 फीसदी से थोड़ा ज्यादा है.

इंटरनेशनल पोर्ट्स बिजनेस में उछाल

अडानी पोर्ट्स के इंटरनेशनल पोर्ट्स बिजनेस ने ज़बरदस्त ग्रोथ दिखाई. रेवेन्यू 80 फीसदी बढ़कर 1,747 करोड़ रुपए हो गया और EBITDA 256 फीसदी उछलकर 730 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. यह ग्रोथ ऑस्ट्रेलिया और कोलंबो में शानदार परफ़ॉर्मेंस की वजह से हुई, जो APSEZ के विदेशी पोर्टफोलियो के बढ़ते मैच्योरिटी लेवल को दिखाता है.

अडानी पोर्ट्स की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक, मरीन रेवेन्यू 67 फीसदी बढ़कर 901 करोड़ रुपए हो गया. इसकी वजह ऑफशोर वेसल फ्लीट में लगातार बढ़ोतरी और यूरोप में सबसी ऑपरेशन्स का विस्तार था.

घरेलू पोर्ट्स से रेवेन्यू में 12 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हुई, जिसकी वजह ज्यादा कार्गो वॉल्यूम, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और बेहतर रियलाइजेशन थे. घरेलू पोर्ट्स बिज़नेस के लिए EBITDA मार्जिन 74 फीसदी रहा, जो अपनी कैटेगरी में सबसे अच्छा है.

अडानी पोर्ट्स का वित्त वर्ष 2027 के लिए अनुमान

वित्त वर्ष 2027 के लिए, अडानी पोर्ट्स ने 43,000 करोड़ रुपए से 45,000 करोड़ रुपए के रेवेन्यू और 25,000 करोड़ रुपए से 26,000 करोड़ रुपए के EBITDA का अनुमान जताया है. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में, कंपनी ने 10,821 करोड़ रुपए का रेवेन्यू और 6,541 करोड़ रुपए का EBITDA दर्ज किया. कर्ज के मामले में, कंपनी ने FY27 के लिए नेट डेटटूEBITDA अनुपात 2.5x तक रहने का अनुमान दिया है. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के अंत में, यह अनुपात 1.9x था.

अडानी पोर्ट्स के मैनेजमेंट का बयान

एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अश्विनी गुप्ता ने कहा कि सभी कारोबारी क्षेत्रों में संतुलित वृद्धि से वर्ष 2031 के लिए निर्धारित हमारे महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा और मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक एक अरब टन क्षमता हासिल करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे घरेलू क्षमता विस्तार कार्यक्रम, बढ़ते अंतरराष्ट्रीय कारोबार और तेजी से विस्तार कर रहे लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के दम पर एपीएसईजेड एक अधिक विविधीकृत, मजबूत और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी परिवहन मंच तैयार कर रही है, जो लंबे समय तक मूल्य सृजन करने में सक्षम होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *