प्रयागराज में मनकामेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी की हत्या… इलाके में मची सनसनी​

प्रयागराज में मनकामेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी की हत्या… इलाके में मची सनसनी​

Prayagraj Temple Priest Murder: संगम नगरी प्रयागराज में मंदिर के भीतर पुजारी की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है. यहां थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता गांव स्थित प्राचीन मनकामेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी बाबा दयाल दास की देर रात हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार, बाबा दयाल दास करीब 15 साल से भीमकुंड मंदिर में रह रहे थे. वो पूजापाठ के साथ मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी भी संभालते थे.

वारदात की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश हैं. मंदिर परिसर में पुजारी की हत्या की सूचना मिलने पर थरवई थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी सबूत जुटाए. फिर पुलिस द्वारा पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर मंदिर के पुजारी बाबा दयाल दास की हत्या किसने और क्यों की? हत्या के पीछे आपसी रंजिश, विवाद या कोई दूसरी वजह है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है. साथ ही घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि वारदात की असली वजह और इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा सके.

लोगों ने की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

वहीं पुजारी की हत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग मंदिर परिसर में जुट गए. लोगों ने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *