प्रयागराज में सपा नेता की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली; मचा हड़कंप​

प्रयागराज में सपा नेता की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली; मचा हड़कंप​

संगम नगरी प्रयागराज में मंगलवार को एक सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात गंगानगर जोन के हंडिया क्षेत्र की है. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने सपा नेता के ऊपर फायरिंग की. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

आनन फानन में उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जताया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. मृत सपा नेता की पहचान मुंगराव गांव के रहने वाले जिला सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया है. हमलावर हंडिया खास थाने से 500 मीटर की दूरी पर उनका इंतजार कर रहे थे.

सूचना मिलते मचा हड़कंप

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन फानन में तमाम आला अफसर मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना के बाद फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच पड़ताल शुरू की. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है. आशंका है कि वारदात इस वारदात के लिए कई दिनों से पवन यादव की रैकी कर रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की हर संभावित एंगल से जांच कर रही है.

खबर अपडेट हो रही है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *