प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड की कमी क्यों है खतरनाक? जानिए वजह

प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड की कमी क्यों है खतरनाक? जानिए वजह

प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का एक खास दौर होता है. इस दौरान मां और गर्भ में पल रहे शिशु, दोनों की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. स्वस्थ प्रेग्नेंसी के लिए संतुलित डाइट के साथ शरीर को कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स की भी जरूरत होती है. अगर इस समय पोषण की कमी हो जाए, तो इसका असर मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. इसलिए डॉक्टर भी प्रेग्नेंसी के दौरान पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेने की सलाह देते हैं.

प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड की कमी क्यों है खतरनाक? जानिए वजह

इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में भी शामिल है. फोलिक एसिड, विटामिन बी9 का सिंथेटिक रूप है, जबकि इसका प्राकृतिक रूप फोलेट कहलाता है, जो कई खाने की चीजों में पाया जाता है. यह शरीर में नई सेल्स बनाने और डीएनए बनने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है. यही वजह है कि प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही महिलाओं और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए इसकी पर्याप्त मात्रा लेना जरूरी माना जाता है. आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड की कमी से क्या हो सकता है, इसकी जरूरत कैसे पूरी करें और इसे लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड की कमी से क्या हो सकता है?

के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान फोलिक एसिड की कमी गर्भ में पल रहे शिशु के विकास को प्रभावित कर सकती है. इसकी पर्याप्त मात्रा न मिलने पर बच्चे में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट का खतरा बढ़ सकता है. यह जन्म से जुड़ी ऐसी समस्या है, जो बच्चे के दिमाग, रीढ़ की हड्डी या स्पाइनल कॉर्ड के विकास को प्रभावित कर सकती है. इसलिए महिलाओं को प्रेग्नेंसी से पहले और प्रेग्नेंसी के शुरुआती हफ्तों में पर्याप्त फोलिक एसिड लेने की सलाह दी जाती है.

कई बार महिला को शुरुआती दिनों में यह पता भी नहीं होता कि वह प्रेग्नेंट है, जबकि इसी समय शिशु का शुरुआती विकास तेजी से होता है. ऐसे में फोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा लेना बेहद जरूरी माना जाता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार समय पर इसका सेवन करने से इन जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है.

फोलिक एसिड की जरूरत कैसे पूरी करें?

फोलिक एसिड की जरूरत संतुलित डाइट और डॉक्टर की सलाह से लिए गए सप्लीमेंट के जरिए पूरी की जा सकती है. फोलेट हरी पत्तेदार सब्जियों, बीन्स, मटर, संतरा और दूसरे खट्टे फलों में पाया जाता है. इसके अलावा, कई फोर्टिफाइड अनाज और ब्रेड में भी फोलिक एसिड मिलाया जाता है.

हालांकि, केवल भोजन से पर्याप्त मात्रा मिलना हमेशा संभव नहीं होता, इसलिए प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही महिलाओं और प्रेग्नेंट महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के अनुसार फोलिक एसिड सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है.

प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड लेते समय किन बातों का रखें ध्यान?

प्रेग्नेंसी के दौरान फोलिक एसिड हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लें. बिना सलाह के इसकी मात्रा कम या ज्यादा न करें. अगर आप प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो पहले से ही फोलिक एसिड लेना शुरू करने के बारे में डॉक्टर से बात करें.

सप्लीमेंट लेने के साथ संतुलित डाइट भी जरूरी है, ताकि शरीर को दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी मिल सकें. किसी भी तरह की दवा या सप्लीमेंट शुरू करने या बंद करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *