
Premanand Maharaj Disciple Death: मथुरा l उत्तर प्रदेश में मथुरा से बड़ी खबर सामने आयी है. वृंदावन में गुरुवार शाम को संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. शिष्य बिल्डिंग चौथी मंजिल से गिरे थे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं.
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत
मामला वृंदावन कोतवाली थाने का है. घटना गुरुवार की शाम को गुरु कृपा कुंज है. मृतक की पहचान संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण महाराज (दिनेश बिजली मिस्त्री) के रूप में हुई है. शिष्य रसिक दुलारी शरण महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
जबलपुर के रहने वाले थे
जानकारी के मुताबिक़, रसिक दुलारी शरण का असली नाम दिनेश बिजली मिस्त्री है. जो मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे. उन्होंने सितंबर, 2015 में दीक्षा लेने के बाद अपना नाम रसिक दुलारी शरण रख लिया था. वह जून, 2026 से वह केली कुंज आश्रम से जुड़े गुरु कृपा कुंज में रह रहे थे.
चौथी मंजिल से गिरकर गयी जान
इस बिल्डिंग में करीब 50 शिष्य भी रहते हैं. घटना के समय रसिक दुलारी शरण कमरे में अकेले थे. कुछ देर बाद रसिक दुलारी शरण चौथी मंजिल की छत पर गए थे और वहां से गिर गए. जैसे ही वो पूरे आश्रम में हड़कंप मच गया. उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
प्राइवेट पार्ट पर कटे के निशान
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. प्राथमिक जांच के अनुसार, रसिक दुलारी के प्राइवेट पार्ट पर कटे के निशान मिले हैं. उनके प्राइवेट पार्ट से काफी निकल रहा था. साथ ही कमरे से ग्राइंडर भी मिला है.
फ़िलहाल माना जा रहा है रसिक ने आत्महत्या की है. हालंकि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा मौत कैसे हुई है.