प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma, लोगों ने किया ट्रोल, क्यों?

प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma, लोगों ने किया ट्रोल, क्यों?
आज बुधवार को क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे। यह पहला मौका नहीं है, दोनों अक्सर प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाते रहते हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनकी इस यात्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आमतौर पर लोग इस कपल के भक्ति भाव की काफी तारीफ करते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग नजर आ रहा है।

इस बार फैंस क्यों जता रहे हैं नाराजगी?

प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma, लोगों ने किया ट्रोल, क्यों?
इस बार की वृंदावन यात्रा फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है और लोग सोशल मीडिया पर विराटअनुष्का को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, काफी समय से फैंस अपने पसंदीदा सेलिब्रिटीज से उम्मीद कर रहे हैं कि वे देश के बड़े मुद्दों पर खुलकर बात करें। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बीते 20 जुलाई को शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों और आम लोगों ने देशव्यापी विरोधप्रदर्शन किया था, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा।

सोशल मीडिया पर मिल रहा है नेगेटिव रिएक्शन

देश में चल रहे इस संवेदनशील माहौल के बीच जब विराट और अनुष्का का वृंदावन यात्रा वाला वीडियो सामने आया, तो लोगों को यह बात नागवार गुजरी। CJP के नेतृत्व में चल रहे इस छात्र आंदोलन पर जहां पूरा देश चर्चा कर रहा है, वहीं बड़े सेलिब्रिटीज की चुप्पी फैंस को चुप रही है। इसी वजह से लोग इस समय विराट और अनुष्का की चुप्पी से काफी निराश हैं और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *