प्रेमिका ने शादी करने से किया इनकार तो प्रेमी बन गया कातिल, हत्या के बाद खुद को बचाने के लिए पुलिस के सामने ऐसे बिछाया झूठ का जाल, लेकिन खुल गई पोल

प्रेमिका ने शादी करने से किया इनकार तो प्रेमी बन गया कातिल, हत्या के बाद खुद को बचाने के लिए पुलिस के सामने ऐसे बिछाया झूठ का जाल, लेकिन खुल गई पोल
Featured Image

बालाघाट: जिले की रामपायली पुलिस ने एक युवती की हत्या से जुड़े अंधेकत्ल का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में उसके प्रेमी आकाश बाघमारे को गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश बाघमारे ने प्रेमिका साक्षी डोहरे (21) की हत्या कर दी थी। बाद में हत्या को आत्महत्या दिखाने कि लिए आरोपी ने झूठी कहानी गढ़ते हुये पुलिस को बताया था कि युवती ने दुपट्टे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि उसकी इस झूठी कहानी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमी आकाश बाघमारे ने अपनी प्रेमिका साक्षी डोहरे पर शादी करने के लिये दबाव बनाया। युवती ने शादी करने से इंकार किया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।

जंगल में मिला था युवती का शव

दरअसल, रामपायली पुलिस ने 2 दिन पहले 29 अक्टूबर को बोदालकसा व बांसी के जंगल रास्ते में युवती का शव बरामद किया था। युवती के शव के पास उसका प्रेमी आकाश बाघमारे बैठा मिला था। इस घटनाक्रम में यह बात सामने आयी थी कि गोरेघाट निवासी आकाश डोहरे वार्डबॉय व लिंगमारा निवासी साक्षी डोहरे नर्स हैं, जो कि एक निजी अस्पताल बालाघाट में सेवा देते हैं। दोनों के बीच 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 29 अक्टूबर को दोनों शाम में अस्पताल से निकले थे और अपने-अपने घर नहीं पहुंचे। रात लगभग 9 बजे परिजनों को पता चला कि साक्षी डोहरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और उसके शव के पास उसका प्रेमी आकाश बाघमारे बैठा हुआ है।

पुलिस को बताई थी झूठी कहानी

पुलिस ने शव बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की और घटना की जांच शुरू की। आरोपी ने शव बरामद करने के दौरान पुलिस को बताया था कि उसने बाइक के पास साक्षी को रखा था और वह टायलेट करने गया था। जब वापस आया तो साक्षी ने फांसी लगा ली थी। जिसे मैने तत्काल नीचे उतारा और सीपीआर दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। आरोपी के इस तरह से प्रारंभिक कथन के अनुसार माना जा रहा था कि यह प्रकरण आत्महत्या का है। लेकिन पुलिस की जांच में यह मामला हत्या का निकला।

पूछताछ में उगले राज

एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि पीएम जांच रिपोर्ट में मामला संज्ञेय अपराध से जुड़ा सामने आया। इसके बाद युवक आकाश से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने युवती से शादी के लिये कहा तो युवती ने शादी से इंकार कर दिया। इस वजह से आवेश में आकर उसने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। (इनपुट- शौकत बिसाने)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *