प्रेम प्रसंग पर बवाल! कानपुर में युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, ‘तालिबानी सजा’ जैसी घटना से सनसनी..

प्रेम प्रसंग पर बवाल! कानपुर में युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, ‘तालिबानी सजा’ जैसी घटना से सनसनी..
प्रेम प्रसंग पर बवाल! कानपुर में युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, ‘तालिबानी सजा’ जैसी घटना से सनसनी..

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में सामने आई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में आ गया है. वीडियो के अनुसार खिरवां डेरा गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक और युवती को ग्रामीणों ने कथित तौर पर पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के साथ मारपीट की गई. वायरल वीडियो में युवक को रस्सी से बांधकर पीटते और युवती के साथ भी हाथापाई करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

क्या है मामला?

डेरापुर के खिरवां डेरा गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था. लेकिन दोनों की यह मुलाकात छुप न सकी. इसकी भनक लगते ही सतर्क हुए गांव वालों ने बिना देर किए घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत खेतों पर काम कर रहे परिजनों को सूचना देकर बुला लिया. परिजनों के पहुंचते ही घर के अंदर का माहौल तनावपूर्ण हो गया. आरोप है कि घर के भीतर दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. इसके बाद जो हुआ, वह किसी फिल्मी एक्शन सीक्वेंस से कम नहीं था. ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा इस कदर सातवें आसमान पर था कि उन्होंने प्रेमी जोड़े की जमकर धुनाई कर दी. घटना के दौरान का मंजर देख वहां मौजूद हर शख्स सन्न रह गया.

वायरल वीडियो में क्या कुछ है?

वीडियो मे देखा जा सकता है कि युवक को जहां गांव वालों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से पीटा. वहीं युवतियों और महिलाओं ने भी पीछे न हटते हुए लड़की की जमकर खबर ली. पिटाई से भी जब ग्रामीणों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने प्रेमी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे आंगन में ही लिटा दिया. इस पूरी घटना का किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *