फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम चतुर्वेदी की मौत; कार पलटने से गई जान​

फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम चतुर्वेदी की मौत; कार पलटने से गई जान​

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में उपभोक्ता फोरम में न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम चतुर्वेदी की मौके पर मौत हो गई. यह हादसा आगराफिरोजाबाद रोड पर कार अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ. हादसे के वक्त सोनम चर्तुवेदी अपने घर से कोर्ट आ रही थीं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

पुलिस के मुताबिक फिरोजाबाद बाईपास सिक्सलेन पर बुधवार की सुबह यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में फिरोजाबाद में जिला उपभोक्ता फोरम की न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम चतुर्वेदी की मौत हुई है. हादसा थाना मक्खनपुर क्षेत्र में बिल्टीगढ़ चौराहे से ठीक पहले हुआ. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोनम चतुर्वेदी की कार आगे चल रही एक अन्य कार से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते पलट गई.

आगरा की रहने वाली थीं सोनम चतुर्वेदी

हादसे के जानकारी मिलते ही न्यायिक अधिकारियों के साथ ही उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस के मुताबिक न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम चतुर्वेदी आगरा के ताजगंज में रहती थीं. वह रोज अपनी कार से कोर्ट आती जाती थीं. बुधवार को भी वह अपने घर से कोर्ट आ रही थीं. उनकी कार फिरोजाबाद बाईपास के सिक्सलेन मार्ग पर थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ़ चौराहे से पहले पहुंची, तभी आगे चल रही एक अन्य कार से उनकी गाड़ी की टकराकर अनियंत्रित हो गई थी.

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने थोड़ी देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है. परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम होगा. पुलिस के मुताबिक हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *