फिरोजाबाद में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, करंट से 2 कलाकारों और 2 घोड़ियों की मौत​

फिरोजाबाद में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, करंट से 2 कलाकारों और 2 घोड़ियों की मौत​

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक शादी समारोह के दौरान खुशियों का माहौल उस समय मातम और चीखपुकार में बदल गया, जब घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान बैंडबाजे की सजी हुई बग्गी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई. बग्गी में करंट उतरने से दो बैंड कलाकारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बग्गी में जुड़ी दो घोड़ियों ने भी दम तोड़ दिया. इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घटना फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर बाजवा गांव की है.

जानकारी के मुताबिक, सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर बाजवा निवासी सुभाष चंद्र की भतीजी निशा की शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसके लिए मथुरा के फरह क्षेत्र से बारात आई थी. समारोह के लिए सिरसागंज कस्बे का जनता बैंड बुलाया गया था.

शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे बारात में घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी. इसी दौरान बैंड की बग्गी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. देखते ही देखते बग्गी में करंट फैल गया, जिससे मौके पर अफरातफरी और भगदड़ मच गई.

दो बैंडकर्मियों और दो घोड़ियों की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे

इस हादसे में बग्गी पर मौजूद गायक पप्पू सिद्दीकी निवासी मियां बाजार सिरसागंज और बैंडकर्मी अकील निवासी नगला राधे थाना सिरसागंज की करंट लगने से मौत हो गई. बग्गी में जुड़ी दोनों घोड़ियों ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया. करंट की चपेट में आए एक अन्य व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जिसकी हालत पुलिस के मुताबिक फिलहाल ठीक है.

सूचना मिलते ही सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया. मामले में परिजन मोहम्मद उमर की बाइट समेत अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *