फिलीपीन में यात्री बोट बीच समुद्र बनी आग का गोला, पांच लोगों की मौत, 80 लोग लापता ​

फिलीपीन में यात्री बोट बीच समुद्र बनी आग का गोला, पांच लोगों की मौत, 80 लोग लापता ​

मनीला। पश्चिमी फिलीपींस में पलावन द्वीप के पास एक नौका में बुधवार रात भीषण आग लग गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य लापता हो गए। 42 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, बचाव अभियान अब भी जारी है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लापता लोगों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

हादसे के वक्त कितने लोग थे सवार 

कोस्ट गार्ड के मुताबिक, 43 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. नौका पर 117 यात्री और 17 चालक दल के सदस्य सवार थे और राहत एवं बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की संख्या 87 है, लेकिन बचाव अभियान जारी रहने के कारण यह संख्या बदल सकती है।

एमवी जून एस्टर में कोरोन में के पास लगी आग 

एमवी जून एस्टर नामक यह नौका मनीला से रवाना हुई थी और बुधवार को आग लगने के समय पलावान प्रांत के कोरोन के पास थी। हादसे की जगह पश्चिमी फिलीपींस का समुद्री क्षेत्र बताया गया। कायाब्याब ने बताया कि नौका में आग लगने के वक्त पर कुल 134 लोग सवार थे, जिनमें 117 यात्री और 17 चालक दल के सदस्य शामिल थे।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *