साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम पिछले कुछ समय से एक्टर और नेता थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, थलापति विजय से बहुत पहले तृषा का नाम चेन्नई के एक बड़े बिजनेसमैन वरुण मनियन के साथ चर्चा में था। साल 2015 में तृषा ने वरुण के साथ अपनी सगाई का ऐलान करके सभी फैंस को हैरान कर दिया था, लेकिन यह रिश्ता बहुत जल्द ही टूट गया था।

कैसे हुई थी रिश्ते की शुरुआत?
तृषा और वरुण की मुलाकात कब और कहाँ हुई, इसकी सटीक जानकारी तो सामने नहीं आई, लेकिन उस दौरान आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों ने एकदूसरे को डेट करना शुरू किया और रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। वरुण चेन्नई के एक बिजनेसमैन हैं, जो रियल एस्टेट और फिल्म प्रोडक्शन का काम संभालते हैं। वहीं तृषा उस समय तमिल और तेलुगु सिनेमा में एक स्थापित और सफल एक्ट्रेस बन चुकी थीं।
परिवार के बीच धूमधाम से हुई थी सगाई
साल 2014 के आखिरी महीनों में तृषा और वरुण के रिश्ते की खबरें मीडिया में आने लगी थीं। इसके बाद 9 जनवरी 2015 को तृषा ने खुद अपनी सगाई की तारीख का ऐलान किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। 23 जनवरी 2015 को दोनों ने अपनेअपने परिवारों की मौजूदगी में एक निजी कार्यक्रम में सगाई कर ली। सगाई के बाद तृषा ने साफ कहा था कि वह एक्टिंग जारी रखेंगी और नए प्रोजेक्ट्स साइन करने के लिए तैयार हैं।
क्यों टूट गई थी यह सगाई?
सगाई के कुछ ही महीनों बाद मई 2015 में दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं। तृषा ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की पुष्टि की कि वे दोनों अलग हो चुके हैं। बाद में एक इंटरव्यू में तृषा ने सगाई तोड़ने की असली वजह बताते हुए कहा कि जिस व्यक्ति से उनकी शादी होने वाली थी, उसने उनसे एक्टिंग छोड़ने के लिए कहा था।
तृषा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्मों के लिए अपनी सगाई तोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक एक्टिंग करना चाहती हैं और सिर्फ प्रेग्नेंसी के दौरान ही ब्रेक लेंगी।